महाराष्ट्र: अजित पवार बोले- केंद्र ने हमारे ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवा का कोटा घटाया
मुंबई, 24 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, ऑक्सीजन, दवाई, बेड और वैक्सीन की कमी को लेकर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य के मेडिकल ऑक्सीजन कोटा और रेमडेसिविर के इंजेक्शन को भी कम कर दिया है। अजित पवार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि महामारी काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए राज्य को कोटे को कम ना करें।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने तांडव मचाया हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में कोविड से सर्वाधिक मौतें हुईं। 23 अप्रैल को महाराष्ट्र से कुल 66,836 नए केस सामने आए जबकि 773 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,91,851 पर पहुंच गई है। वहीं, 63252 लोगों की महामारी के चलते मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर बड़ा कदम उठाया है, राज्यों में जीवन रक्षक वायु की सप्लाई को तेज कर दिया गया है।
For oxygen-related issues, Plants that were closed in Maharashtra have been restarted. So far we used to get 240-250 MT of oxygen but now we got the info that it has been reduced to 125 MT. We request them (Centre) to not reduce our 250 MT quota from Jamnagar: Maharashtra Dy CM pic.twitter.com/z5BUaEMPg6
— ANI (@ANI) April 24, 2021
यह भी पढ़ें: सोनू सूद हुए कोरोना से ठीक तो कंगना बोलीं- आप वैक्सीन डोज लेने की वजह से हुए रिकवर, अब करिए ये खास काम
शनिवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, 'ऑक्सीजन से संबंधित समस्या से निपटने के लिए महाराष्ट्र में बंद किए गए स्रोतों को फिर से शुरू किया गया है। अब तक हमें 240-250 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलती थी लेकिन अब हमें यह जानकारी मिली है कि इसे घटाकर 125 मीट्रिक टन कर दिया गया है। हम उनसे (केंद्र) अनुरोध करते हैं कि जामनगर से हमारे 250 एमटी कोटे को कम न करें।' अजित पवार ने आगे कहा, 'हमारे रेमडेसिविर कोटा को भी 36,000 इंजेक्शन से घटाकर 25,000 इंजेक्शन कर दिया गया है।' डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र के समृद्ध लोगों से अपील की है कि वह कोविड वैक्सीन के लिए भुगतान करें।












Click it and Unblock the Notifications