महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। आम जनता के साथ-साथ अब राजनेता भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता सचिन सावंत कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। सचिन सावंत ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मैंने रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं, जो मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं कि वो जाकर अपना टेस्ट कराएं और आप सभी कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करें और सेफ रहें।"

Sachin sawant

महाराष्ट्र कांग्रेस जाने-माने नेता हैं सचिन सावंत

आपको बता दें कि सचिन सावंत महाराष्ट्र कांग्रेस के काफी जाने-माने नेता हैं। वो कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी के खिलाफ कई मोर्चों पर पार्टी की कमान संभाली है। परम बीर सिंह और सचिन वाजे जैसे मामलों में सचिन सावंत ने बीजेपी पर हमले बोले हैं।

सचिन सावंत के लिए नेताओं ने किए ट्वीट

- सचिन सावंत के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ट्विटर पर उनके शुभचिंतको ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सचिन सावंत के लिए ट्वीट किया है और कहा है "गेट वेल सून"

- कोल्हापुर दक्षिण से विधायक ऋतुराज एस पाटिल ने कहा है कि सचिन सावंत जी ध्यान रखिए अपना, हम आपके तेजी से रिकवर होने की कामना करते हैं, हमारी दुआएं सदैव आपके साथ हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार जारी है। रविवार को कोविड टास्क फोर्स ने तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्य में लॉकडाउन लगाने तक की सिफारिश कर दी थी, जिसके बाद कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि लॉकडाउन के विरोध में कई पार्टियां भी हैं। इनमें एनसीपी और बीजेपी का नाम प्रमुख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+