Maharashtra: क्‍या फिर टूट जाएगी शिवसेना, केंद्र में सरकार बनने से पहले शिंदे के कई MP उद्धव के सम्‍पर्क में

Shivsena Maharashtra: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अब जोड़-तोड़ की सियासत होगी। महाराष्‍ट्र में 'ड्रामा' हो सकता है। सूत्रों के हवाले खबर है कि महराष्‍ट्र में शिवसेना फिर टूट सकती है। शिवसेना के शिंदे गुट में उद्धव ठाकरे सेंध लगा सकते है।

4 जून 2024 को हुई लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती में एनडीए ने 293 व इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें जीती हैं। देश में लोकसभा की 543 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 272 है। एनडीए व इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं।

Shindes MPs in Contact with Uddhav

लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्‍ट्र में शिवसेना ने सात सीटें जीती हैं। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के आधे से ज्‍यादा नए सांसद उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं। उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में नई सरकार बनाने में जरूरत पड़ने पर उद्धव ठाकरे महाराष्‍ट्र में शिंदे वाली शिवसेना के सांसदों को तोड़कर एनडीए को तगड़ा झटका दे सकते हैं। वैसे महाराष्‍ट्र में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में शिंदे की शिवसेना के नेताओं का मन डोल रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्‍ट्र ने भी एनडीए को तगड़ा झटका दिया है। महाराष्‍ट्र भी उन राज्‍यों में शामिल है, जहां एनडीए और भाजपा ने बहुत अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया। महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन की पार्टी बीजेपी, शिवसेना-एनसीपी ने 17 सीटें जीती हैं। इनमें भाजपा की 9, शिवसेना की 7 व एनसीसी की एक सीट शामिल है।

उधर, महाराष्‍ट्र में एमवीए को 30 सीटों पर जीत मिली है। देश में नई सरकार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता दूसरे दलों से संपर्क करने की कोशिश में है। हालांकि, इंडिया गठबंधन बहुमत के लिए 272 का आंकड़ा जुटाना इतना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+