19 दलों के संसद उद्घाटन समारोह के बहिष्कार पर क्या बोले महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस

28 मई को होने वाले संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर विपक्षी दल बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी राय रखते नजर आए।

eknath shinde devendra fadnavis

देश में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। विवाद की स्थिति बनी है उद्घाटन की तारीख 28 मई और प्रधानमंत्री के हाथों संसद भवन का उद्घाटन होना। विपक्षी दलों का कहना है कि ये उद्घाटन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना चाहिए। इस मामले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का क्या कुछ कहना है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश की प्रगति दुनिया के सामने है और भारत को हर जगह सम्मान मिल रहा है। जो विकास 70 साल में नहीं हुआ, वो पिछले 8-9 साल में हुआ है, जनता सब जानती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष द्वारा लिए गए निर्णय से पता चलता है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ये सिर्फ भारत की लोकसभा का भवन नहीं है, ये नए भारत की ताकत का निर्माण है। इंदिरा गांधी ने 1975 में संसद एनेक्सी भवन का उद्घाटन किया था, राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय का भूमि पूजन किया था। क्या ये लोकतंत्र विरोधी था?

बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन की तारीख 28 मई को चुना गया है, जिसको लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं कि बीजेपी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए ये तारीख सुनियोजित की है।

वहीं, विपक्षी दलों ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। अब तक कुल 19 दलों ने इसका ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+