महाराष्ट्र: सीएम एकनाथ शिंदे ने दी ईद और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं, बोले- त्योहार देते सकारात्मक ऊर्जा
ईद और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से सभी को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों के मंगल जीवन की कामना की।
महाराष्ट्र सीएम ने राज्य के साथ ही देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये दिन सकारात्मक ऊर्जा देता है। साथ ही ईद की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उपवास के बाद मनाई जाने वाली रमजान ईद त्याग, दृढ़ता और समर्पण को सिखाती है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं। ये शुभ दिन आपके सभी प्रयासों में सफलता और प्रचुरता लाए।
वहीं, राज्य के राज्यपाल रमेश बैस ने भी राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि रमजान का पवित्र महीना उपवास, प्रार्थना और दान के कार्यों के माध्यम से आंतरिक शुद्धि को महत्व देता है। रमजान स्वयं की प्राप्ति के माध्यम से दुनिया के कल्याण का मार्ग दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications