Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav: बीजेपी की मदद के लिए महाराष्ट्र में क्या कर रहा है RSS?

Maharashtra Election 2024: ऐसा कहा जाता है कि लोकसभा चुनावों में संघ परिवार या आरएसएस ने बीजेपी के लिए दिल से जमीनी स्तर पर काम नहीं किया था, इसलिए पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ा। खासकर महाराष्ट्र में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीदों से बहुत ही खराब रहा। लेकिन, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पूरी मुस्तैदी से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

बीजेपी के लिए संघ की सक्रियता महाराष्ट्र में अगस्त महीने से ही दिखने लगी थी। तब आरएसएस ने अपने सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये को महाराष्ट्र के संयोजक के तौर पर नियुक्त किया था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सह-सरकार्यवाह का पद सर संघचालक के बाद तीसरे नंबर पर आता है। इससे यह अंदाजा लग सकता है कि संघ के लिए महाराष्ट्र का चुनाव कितना अहम है।

maharashtra chunav

आरएसएस के पदाधिकारी भाजपा नेताओं से सीधे संपर्क में हैं
महाराष्ट्र के लिए संयोजक बनाए जाने के बाद से ही अतुल लिमये बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व के साथ नागपुर, मुंबई से लेकर पुणे तक में कई बैठकें कर चुके हैं। आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में है, इसलिए एक तरह से उसके लिए प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन एक प्रतिष्ठा का भी विषय बन जाता है।

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के लिए सक्रियता से जुटा है संघ- सूत्र
2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में बीजेपी ने 23 सीटें जीती थीं। लेकिन, 2024 में 28 सीटों पर लड़कर भी वह सिर्फ 9 पर ही सिमट गई। इसके बाद संघ मुख्यालय में भी खलबली मचनी शुरू हो गई।

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसबार के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि, 'कई सारी बैठकें हो चुकी हैं और चीजें अपनी रफ्तार में चल रही हैं।'

संघ और बीजेपी दोनों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है नागपुर?
नागपुर की अहमियत सिर्फ संघ के लिए ही नहीं है। भाजपा के लिए भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नितिन गडकरी का लोकसभा चुनाव क्षेत्र नागपुर ही है।

मौजूदा उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नागपुर से ही चुनाव लड़ते हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी नागपुर से ही आते हैं।

जन संपर्क अभियानों में जुटे हुए हैं स्वयंसेवक- सूत्र
सूत्रों का कहना है कि आरएसएस के स्वयंसेवक जन संपर्क अभियानों में जुटे हुए हैं और इसकी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सूत्र का कहना है,'आरएसएस और संघ परिवार के वीएचपी और बजरंग दल जैसे अन्य संगठनों ने हरियाणा में भी व्यापक रूप से काम किया और महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं।'

हरियाणा चुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर एक मीम्स वायरल हो रहा था, जिसमें यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि किस तरह से आरएसएस के स्वयंसेवक भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करके चुपचाप बिना इसका श्रेय लिए अपने अगले मिशन की ओर निकल जाते हैं।

लोकसभा चुनावों में बीजेपी महाराष्ट्र क्यों हुई थी फेल?
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के दौरान मराठा आरक्षण की मांग; और भाजपा के लिए कांग्रेस की अगुवाई वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) की ओर से आरक्षण खत्म कर दिए जाने वाले दावों की वजह से पार्टी और पूरे महायुति गठबंधन को भारी नुकसान हुआ था। इसकी वजह से जातीय समीकरण भी एमवीए (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-एससीपी) के पक्ष में गोलबंद हो गया था।

विधानसभा चुनावों के लिए महायुति ने किस रणनीति पर किया काम?
लेकिन, उसके बाद से बीजेपी और महायुति गठबंधन ने जमीनी राजनीति को सहेजने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है। मराठा के खिलाफ गैर-मराठा ओबीसी वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिशें तेज हुई हैं।

मुख्यमंत्री लाडकी बहिन जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनके दम पर भाजपा और उसका महायुति गठबंधन लोकसभा चुनावों के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में लौट चुके हैं।

हरियाणा में आरएसएस ने कैसे बनाया भाजपा के पक्ष में माहौल?
हरियाणा में भी संघ के स्वयंसेवक ही थे, जिन्होंने बीजेपी सरकार की योजनाओं के बारे में घर-घर मतदाताओं को जागरूक करके पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने में मदद की। वहां पार्टी ने लोकसभा चुनाव की कठिनाइयों से निपटने के लिए जातीय समीकरण भी दुरुस्त किए और विधानसभा चुनावों में पूरी बाजी ही पलटने में सफल हो गई।

अगर महाराष्ट्र में भी आरएसएस के स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर चीजें ठीक करने में जुटे हुए हैं तो पार्टी को इसका फायदा निश्चित रूप से मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+