Maharashtra Chunav: 'मेरे पास मां है', वोटिंग के दिन भावुक हुए अजीत पवार, कह डाली दिल की बात
Maharashtra Chunav: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में बारामती सीट है। जहां पर महायुति गठबंधन में शामिल एनसीपी प्रमुख और वर्तमान उपमुख्यमंत्री अजित पवार चुनाव लड़ रहे हैं।
इस सीट पर लगातार जीत दर्ज हासिल करने वाले अजित पवार का बारामती से ये पहला चुनाव है जब वो अपने चाचा से अलग होकर अलग चुनाव लड़ रहे हैं। शरद पवार ने भतीजे को हराने के लिए अपने पोते और अजित के सगे भतीजे युगेंद्र पवार को उम्मीदवार बनाकर खड़ा कर दिया है। 83 साल के चाचा से बगावत करने अजित पवार ने वोटिंग के दिन एक फोटो शेयर कर भावुक बात लिख कर दिल की बात कह डाली है।

बता दें चाचा- भतीजे की लड़ाई के कारण महाराष्ट्र का रसूखदार परिवार दो टुकड़ों में बंट गया है। महायुति में शामिल होने के लिए चाचा शरद पवार से अलग हुए अजित पवार के चाचा, भाई, बहन और भतीजे सब छूट चुके हैं। इस चुनाव में केवल अजित पवार का अपना परिवार उनके साथ है।
मां का आर्शीवाद लेकर निकले अजित पवार
अजित पवार ने चाचा, भाई-बहन और भतीजे से दूर हो चुके अजित पवार ने आज वोट डालने के लिए घर से निकलते से पहले मां का पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की और संदेश दिया दुनिया के सारे रिश्ते भले स्वार्थी हो जाएं लेकिन मां साथ होती है। वो सच का साथ देती है।
मां आखिर मां होती है
वहीं अजित पवार ने आज मतदान पर जाने से पहले सोशल मीडिया पर अजित पवार ने अपनी मां से आर्शीवाद लेते हुए फोटो शेयर कर दो लाइने लिखी - "आज मताधिकार का प्रयोग करने से पहले मैंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया।
विजयी_भव_महाराष्ट्रवादी"












Click it and Unblock the Notifications