महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, नरेंद्र लालचंदजी को मीरा भयंदर से टिकट
महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है, जिसमें दो उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की मीरा भाईंदर सीट से भाजपा ने नरेंद्र लालचंदजी मेहता को मैदान उतारा है। नरेंद्र मेहता के लिए भाजपा ने विधायक गीता जैन का टिकट काट दिया। गीता जैन के अलावा उमरेड (अजा) सीट पर भाजपा ने सुधीर लक्ष्मण्णराव पारवे को टिकट दिया है।

निर्दलीय जीतीं थी, मीरा रोड हिंसा से चर्चा में
बता दें कि पिछले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गीता जैन ने जीत दर्ज की थी। फिर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मीरा रोड पर हिंसा के दौरान गीता जैन सुर्खियों में आई थीं। मीरा भाईंयर की मेयर भी रह चुकीं गीता जैन को टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने यहां नए कैंडिडेट को मौका दिया है।
उल्लेखनीय है कि नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा की ओर से जारी दो उम्मीदवारों की सूची से अब महाराष्ट्र में भाजपा उएम्मीदवारों की कुल 152 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications