महाराष्ट्र चुनाव 2024: MVA का चुनाव प्रचार अभियान 6 से, बागियों ने निपटने को शरद पवार ने बनाया धांसू प्लान
MVA Election Campaign: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दिवाली के बाद अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। महाविकास अघाड़ी (MVA) का चुनाव प्रचार अभियान छह नवंबर से शुरू होगा, जिसे एमवीएम के घटक दलों के नेता लीड करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के राहुल गांधी का नाम शामिल है।
दिवाली के मौके पर बारामती में मीडिया से बातचीत में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए छह नवंबर से प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। एमवीए की तीनों पार्टियों के प्रमुख नेता चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव 2024: वो 4 सीटें, जहां MVA के घटक दलों में सियासी टकराव, एक-दूसरे के खिलाफ उतारे प्रत्याशी

शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 10-12 सीटें ऐसी हैं, जहां पर महाविकास अघाड़ी के घटक दलों राकांपा शरद पवार गुट, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच दोस्ताना मुकाबला हो रहा है। मतलब एमवीए वालों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतारा है।
शरद पवार ने कहा कि जहां महाविकास अघाड़ी के दो-दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, इस समस्या का अगले कुछ दिनों में समाधान ढूंढ़ लिया जाएगा। चुनाव प्रचार अभियान में महाराष्ट्र के लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए उन्हें एक कार्यक्रम (सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम) पेश किया जाएगा।
शरद पवार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल समेत राकांपा के कई नेताओं ने सत्ता के लिए उनकी पार्टी को तोड़ दिया। यह कदम ठीक नहीं है। अंबेगांव सीट से पार्टी उम्मीदवार देवदत्त निकम के समर्थकों को संबोधित करते हुए उन नेताओं पर निशाना साधा जो उन्हें छोड़कर महायुति में चले गए।
महाराष्ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव?
महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
288 सीटों पर 7995 उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं। 29 अक्टूबर नामांकन पत्र दाखिल का आखिरी दिन था। इस दिन तक कुल 7 हजार 995 उम्मीदवारों ने 10 हजार 905 पर्चे भरे हैं। फिलहाल बागियों को मनाया जा रहा है। उन्हें नाम वापसी के लिए राजी किया जा रहा है। चार नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन है। सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती है।












Click it and Unblock the Notifications