Maharashtra Budget 2021-22: किसानों के लिए बजट में बड़ा ऐलान, 3 लाख तक का लोन ब्याज मुक्त
मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने आज कोरोना महामारी के दौरान साल 2021-22 के लिए राज्य का आर्थिक बजट पेश किया। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र में अब किसानों को 3 लाख तक का लोन चुकाने के लिए कोई ब्याज नहीं देना होगा। उद्धव सरकार ने जिस रकम पर ब्याज माफ किया है। वह राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि, यह कदम किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से है। किसान अब अपने कृषि ऋण को 0% ब्याज के साथ चुका सकते हैं। ब्याज राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। पवार ने कहा कि 300,000 तक के लोन के लिए कोई ब्याज नहीं लगाया जाएगा। पवार ने कहा कि किसानों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ये घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बजट के दौरान पवार ने यह भी कहा कि सरकार ने महिलाओं को अचल संपत्ति में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उपाय किए हैं। उपमुख्यमंत्री ने घर खरीदारों को महिलाओं के नाम पर केवल एक घर खरीदने पर स्टांप ड्यूटी पर एक प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। पवार ने कहा, महिला सशक्तीकरण पहल के एक हिस्से के रूप में, अगर एक घर एक महिला के नाम से खरीदा जाता है, तो खरीदार फिर स्टांप शुल्क में छूट का लाभ उठा सकता है। राज्य सरकार स्टाम्प ड्यूटी पर रियायतें देगी यदि कोई मकान पूरी तरह से महिला के नाम पर खरीदा गया हो। यह उन्हें घर का मालिक बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।
पवार ने यह भी घोषणा की कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। महिलाओं के विकास के लिए सरकार ने 2247 करोड रुपए आवंटित किए हैं। जो केंद्र सरकार के बजट से 1398 करोड़ रुपए ज्यादा है। इसके अलावा घरेलू काम करने वाली महिलाओं के लिए संत जीजाबाई सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए राज्य का राजकोषीय घाटा, 10,226 करोड़ है। राज्य ने सिंधुदुर्ग में रायगढ़ और रेडी के बीच तटीय सड़क विकास के लिए 9,573 करोड़ का आवंटन किया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications