महाराष्ट्र के रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा हुआ है। रत्नागिरी जिले के खेड में इंडस्ट्रियल इलाके स्थित इस केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद फैक्ट्री से आग की पलटे निकलती दिखीं और चारों और धुआं ही धुआं हो गया। फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश में लगा है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुआ है। धमाके के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में ब्लास्ट सुबह नौ बजे के करी हुआ। केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में ये धमाका हुआ। आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका इतनी तेज था कि कोई चार किमी तक आवाज सुनाई दी। जिसके बाद स्थानीय प्रशाशन और दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। हादसे में घायल हुए लोगों को रत्नागिरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: खड़गपुर में बोले पीएम मोदी- 5 साल दीजिए,70 साल की बर्बादी मिटा देंगे