Audi Hit And Run Case:'फडणवीस गृह विभाग संभालने के योग्य नहीं', ऑडी हिट एंड रन केस पर राउत

Maharashtra BJP Leader Son Sanket Bawankule Audi Car Hit and Run Case: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की तीखी आलोचना की। राउत ने कहा कि फडणवीस महाराष्ट्र के गृह विभाग का सही तरीके से नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं।

यह बयान तब आया, जब राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे, संकेत बावनकुले की ऑडी कार एक दुर्घटना में शामिल पाई गई। यह घटना महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गई है, खासकर जब विपक्षी नेताओं ने इसे सत्ता के दुरुपयोग और पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने का जरिया बना लिया है।

Maharashtra Sanket Bawankule Audi Car Accident

राउत का दावा है कि इस मामले में साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और इसके पीछे सत्ता का दुरुपयोग हो सकता है। आइए जानते है क्या है घटना और आरोप?

क्या है ऑडी कार एक्सीडेंट केस ?
यह घटना सोमवार की सुबह नागपुर के रामदासपेठ इलाके में हुई, जब संकेत बावनकुले की तेज रफ्तार ऑडी कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार के चालक अर्जुन हवरे और एक अन्य व्यक्ति रोहित चित्तमवार को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग नागपुर के धरमपेठ इलाके के एक बीयर बार से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शराब की मात्रा की जांच के लिए ब्लैड टेस्ट कराया जाएगा। आरोप है कि तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, संकेत बावनकुले और अन्य दो लोग जो कथित तौर पर घटनास्थल से भाग गए थे, उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

राउत ने लगाए ये आरोप
संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस और राज्य की पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना में संकेत का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है, जबकि वह घटना का मुख्य आरोपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संकेत नशे में था और उसने अपनी गाड़ी से कई लोगों को टक्कर मारी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राउत ने यह भी दावा किया कि दुर्घटना के बाद कार का नंबर प्लेट हटा दी गई थी, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

राउत ने सवाल उठाया कि अगर देवेंद्र फडणवीस, जो नागपुर से ही हैं, इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं करवा सकते, तो वे गृह विभाग का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक फडणवीस गृह मंत्री हैं और रश्मि शुक्ला पुलिस महानिदेशक हैं, तब तक राज्य में निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

क्या कहती है नागपुर पुलिस?
नागपुर के सितबुलदी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात एक बजे हुई थी। ऑडी कार ने पहले जितेंद्र सोनकांबले की कार को टक्कर मारी और फिर एक मोटरसाइकिल से टकराई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। इसके बाद ऑडी कई और वाहनों से टकराती हुई मांकापुर इलाके की तरफ बढ़ती गई और आखिरकार एक पोलो कार से टकरा गई।

पोलो कार में सवार लोगों ने ऑडी का पीछा किया और मांकापुर पुल के पास उसे रोकने में सफल रहे। इसके बाद दो लोगों, अर्जुन हवरे और रोहित चित्तमवार को पकड़ लिया गया।

बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने माना कार बेटे की
घटना के बाद, चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकार किया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑडी उनके बेटे संकेत के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं किया है और वे चाहते हैं कि कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+