महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बोले, हमने भारी मन से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया

मुंबई, 24 जुलाई। महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन के साथ जिस तरह से एकनाथ शिंदे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने उसके बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की जगह पार्टी ने भारी मन से शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया था। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि भाजपा ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि पार्टी लोगों के बीच यह स्पष्ट संदेश भेजना चाहती थी कि वह प्रदेश में स्थिर सरकार चाहती है। हमे ऐसा नेता आगे करने की जरूरत थी जो यह संदेश दे सके कि यह स्थिर सरकार है। केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया और देवेंद्र जी ने एकनाथ शिंद को भारी मन से मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया। हम खुश नहीं थे लेकिन हमने फैसले को स्वीकार किया।

Recommended Video

      Eknath Shinde को छाती पर पत्थर रखकर CM बनाया, Chandrakantpatil का खुलासा | वनइंडिया हिंदी |*Politics
      chandrakant patil

      प्रदेश में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के भीतर से पहली आवाज सामने आई है जिसमे कहा गया है कि भाजपा ने शिंदे को भारी मन से मुख्यमंत्री बनाया है। बता दें कि प्रदेश में नई सरकार का गठन 30 जून को हुआ था। एकनाथ शिंदे को जहां मुख्यमंत्री बनाया गया तो देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम खुश नहीं थे, लेकिन हमने अपनी निराशा को हजम किया और आगे बढ़े क्योंकि हमे गाड़ी को आगे बढ़ाना था। बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ के बाद अभी प्रदेश सरकार में कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है।

      इस बीच शिवसेना के भीतर चल रही लड़ाई अभी भी जारी है। शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह बागी विधायकों का फिर से स्वागत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने जो किया उससे हम दुखी हैं। बहरहाल शिवसेना के भीतर चल रही बगावत अब कोर्ट में है, कोर्ट इस बात पर फैसला लेगा कि बागी विधायक शिवसेना के सदस्य हैं या नहीं। गौर करने वाली बात है कि महाविकास अघाड़ी की सरकार पिछले महीने एकनाथ शिंदे और उनके साथी बागी विधायकों के चलते गिर गई। अपने ही विधायकों की बगावत के चलते उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+