बटेंगे तो कटेंगे vs जुड़ेंगे तो जीतेंगे: महाराष्ट्र में महायुति-MVA किन मुद्दों पर लड़े रहे विधानसभा चुनाव
Mahayuti vs MVA Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र महासंग्राम में मुकाबला 'बटेंगे तो कटेंगे बनाम जुड़ेंगे तो जीतेंगे' हो रहा है। भाजपा की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ महायुति हिंदूत्व, राष्ट्रवाद और मोदी सरकार के विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहा है जबकि कांग्रेस अगुवाई वाला महाविकास अघाड़ी चुनाव में महाराष्ट्र से सौतेले व्यवहार संविधान, आरक्षण की मांग का समर्थन कर रहा है।
महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र की महाभारत में ऐसा पहली बार हो रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक साथ छह बड़ी पार्टियां उतरीं हैं। महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवेसना (एकनाथ शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) व महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवेसना (उधव ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) शामिल है।

महाराष्ट्र चुनाव 2024 में महायुति
महायुति सरकार में तुष्टीकरण, मेट्रो बुलेट ट्रेन जैसी योजना अटकाने, वोट जिहाद, संविधान से धोखाधड़ी और शहरी नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर आक्रामक है। मोदी सरकार के विकास और गारंटियों के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। लाडकी बहिन योजना से महिलाओं को 15 सौ रुपए दिए।
चुनावी नारा: 'बटेंगे तो कंटेगे' और 'एक रहें-सेफ रहें ' नारे के साथ महाराष्ट्र चुनाव मैदान में उतरे महायुति ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नुकसान से बचने के लिए हिंदू एकता पर फोकस किया।
बड़े नेताओं की रैली: महायुति में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने संभाल रखी है। इनके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।
महाराष्ट्र चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी
महाविकास अघाड़ी (MVA) इस बार के चुनाव मैदान में महंगाई, महिला अत्याचार, संविधान बचाने, महाराष्ट्र के उद्योग गुजरात ले जाने, अदाणी को धारावी प्रोजेक्ट देने, शिवसेना-एनसीपी बगावत, युवाओं और किसानों की बदहाल, जाति जनगणना और जांच एजेंसियों (ED-CBI) के दुरुपयोग के मुद्दे को लेकर है।
चुनावी नारा: भाजपा के बटेंगे तो कटेंगे के चुनावी नारे के जवाब में महाविकास अघाड़ी ने 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' को लेकर मैदान में है।
बड़े नेताओं की रैली: महाविकास अघाड़ी में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले, आदित्य ठाकरे और सुप्रीया सुले समेत कई स्थानीय नेताओं ने संभाल रखी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी महाराष्ट्र में रैली कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications