Maharashtra Chunav Results 2024: महायुति की जीत पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा-'एक हैं तो सेफ हैं'

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने जीत की नई इबारत लिख दी है। यह जीत न केवल महाराष्ट्र के राजनीतिक माहौल में एक बड़ा बदलाव लाने वाली है। बल्कि भाजपा के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की भी मजबूत पुष्टि करती है।

फडणवीस का आत्मविश्वास और मोदी का करिश्मा

चुनाव परिणामों के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक है तो सेफ है ! मोदी है तो मुमकिन हैं ! उनके इस बयान ने स्पष्ट कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा की एकता ने इस अभूतपूर्व जीत को संभव बनाया। यह नारा और संदेश भाजपा के विजय अभियान की रीढ़ साबित हुआ।

devendra fadanvis

भाजपा का प्रदर्शन और संभावित रिकॉर्ड

महाराष्ट्र में भाजपा ने 127 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। यदि पार्टी 120 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती है तो यह एक नया रिकॉर्ड होगा। इस जीत ने महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा की पकड़ को और मजबूत किया है।

मुंबई भाजपा कार्यालय में एक हैं तो सेफ हैं का नारा प्रमुखता से दिखाया गया। जो इस चुनाव में पार्टी के केंद्रीय संदेश को दर्शाता है। नागपुर में फडणवीस के निवास पर जश्न का माहौल है। जहां कार्यकर्ता और समर्थक इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं।

महायुति गठबंधन का योगदान और मुख्यमंत्री पद की चर्चा

महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने बेहतरीन तालमेल के साथ चुनाव लड़ा। शिवसेना ने 55 सीटों पर बढ़त बनाई है। जबकि एनसीपी ने 35 सीटों पर जीत की ओर कदम बढ़ाया है।

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने स्पष्ट किया कि महायुति से मुख्यमंत्री चुना जाएगा। क्योंकि भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहा है।

एकनाथ शिंदे का बयान और सामूहिक प्रयास की सराहना

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति की इस शानदार जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और सभी वर्गों के समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल की जीत है। एकनाथ शिंदे ने केंद्र सरकार से मिले सहयोग और विकास योजनाओं की सफलता को इस जीत का मुख्य आधार बताया।

महाराष्ट्र का राजनीतिक भविष्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने राज्य के राजनीतिक भविष्य को एक नई दिशा दी है। महायुति की जीत ने विकास, स्थिरता और सामूहिक प्रयास के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाया है।

यह जीत न केवल महायुति की रणनीति और भाजपा की पकड़ को मजबूत करती है। बल्कि देवेंद्र फडणवीस जैसे नेताओं के नेतृत्व में महाराष्ट्र के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों को भी बढ़ाती है। महाराष्ट्र में अब नई सरकार राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए किस दिशा में काम करती है। यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+