जय श्री राम के जयघोष के साथ नवनीत राणा का Video Viral, बिना हेलमेट के बुलेट दौड़ाती आईं नजर
Navneet Rana Bullet video: रामनवमी के मौके पर अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने लोगों को खास अंदाज में बधाई दी।

Navneet Rana Bullet Video: अपने बयानों से हमेशा चर्चाओं में रहने वाली महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा का रामनवमी पर भगवा लुक वायरल हो रहा है। भगवा दुपट्टा और बुलेट पर सवार होकर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने लोगों को खास अंदाज में रामनवमी की बधाई दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
भगवा दुपट्टे में बुलेट पर सवारी
पूरे देश में रामनवमी मनाई जा रही है। इस मौके पर अमरावती सांसद नवनीत राणा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अनोखे अंदाज में लोगों को बधाई दी है। सांसद ने भगवा दुपट्टे को सिर पर बांधा हुआ है और बुलेट पर सवार होकर जय श्री राम के जयकारे लगा रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा- "राम नाम का नारा है, हर घर भगवा छाया है, श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर बुलेट राइडिंग करते हुए। जय श्री राम।। जय हनुमान।।"
'ना हार की फिक्र करते हैं और ना...'
वीडियो में जय श्री राम का जयघोष करतीं हुईं सांसद नवनीत राणा ने खुद को भगवान राम का भक्त बताते कहा कि, ''हम तो अखंड ब्रह्मांड के राजा श्रीराम के भक्त हैं। ना हार की फिक्र करते हैं और ना ही जीत का जिक्र करते हैं।" इसके बाद सांसद बिना हेलमेट पहने हुए तेज स्पीड से बुलेट चलाती नजर आ रही हैं।
वायरल हुआ नवनीत राणा का भगवा लुक
इंस्टाग्राम पर नवनीत राणा को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 34 हजार से ज्यादा यूजर्स ने उनकी इस वीडियो को पसंद किया है, हालांकि लोग सांसद के बाइक पर हेलमेट ना पहनने पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी नवनीत राणा की उनके पति रवि राणा के साथ बुलेट पर सवार होते हुए वायरल हुई थी। तब भी उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।












Click it and Unblock the Notifications