Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र में तांडव! अकोला के बाद अहमदनगर में दो गुट भिड़े, 8 जवान जख्मी; 50 उपद्रवी हिरासत में

Ahmednagar Violence: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर निकले जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़े। पथराव में 8 पुलिस के जवान घायल हो गए। वहीं, अकोला में धारा 144 लागू की गई।

Maharashtra Ahmednagar Violence

Ahmednagar Violence: महाराष्ट्र में अकोला के बाद अहमदनगर जिले के शेवगाव में हिंसा भड़की है। बताया जा रहा है कि बीती रविवार रात एक धार्मिक जुलूस (छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर निकले जुलूस) के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पत्थरबाजी हुई। वहीं, घटना पर काबू पाने के प्रयास में लगी पुलिस के 8 जवान घायल हो गए। हिंसा के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में एसआरपीएफ बल तैनात है।

मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई करते हुए 50 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके पर गश्त लगातार जारी है। हिंसा को अंजाम देने वाले लोगों पर पुलिस धरपकड़ लगातार करने में लगी है। खास बात यह है कि अहमदनगर में बीते एक महीने में यह दूसरा हिंसा का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

क्या हुआ था अकोला में ?

दरअसल, बीती शनिवार को ही महाराष्ट्र के अकोला में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई। इलाके में दहशतगर्दों ने इलाके पर तांडव किया। घटना में एक व्यक्ति विलास गायकवाड़ (40)की मौत भी हो गई। पुलिस के करीब 8 जवान हिंसा को रोकने में जख्मी हो गए। हालात को काबू में लाने के लिए अकोला में धारा 144 लागू की गई।

सोशल मीडिया के पोस्ट ने मचाया कोहराम!

बताया जा रहा है कि अकोला में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भीड़ उग्र हो उठी थी। दो गुट आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने काबू पाने के लिए आंसू गैस और हल्का बल प्रयोग में लाया।

क्या कहते हैं डिप्टी सीएम ?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दोनों जगहों (अकोला और अहमदनगर) में शांति है। ये तनाव राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने के लिए जानबूझकर किसी के द्वारा पैदा किए जा रहे हैं। लेकिन, वे सफल नहीं होंगे, क्योंकि हम उन्हें नहीं बख्शेंगे। कुछ हद तक यह राजनीति से प्रेरित है और इसके पीछे कुछ संगठन हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+