कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने महाराष्ट्र की बढ़ाई परेशानी, नासिक में मिले 30 संक्रमित मामले
कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने महाराष्ट्र की बढ़ाई परेशानी, नासिक में मिले 30 संक्रमित मामले
नासिक, 07 अगस्त: कोरोना वायरस से महाराष्ट्र अब तक का सबसे प्रभावित राज्य रहा है। अब कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने महाराष्ट्र की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के एक जिले नासिक से 30 लोग कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को नासिक जिला अस्पताल ने इस बात की सूचना दी है। इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में भी डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित दो मरीज मिले थे। नासिक जिला अस्पताल के सर्जन डॉ किशोर श्रीनिवास ने कहा है कि नासिक में डेल्टा वेरिएंट से 30 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें से 28 मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। 2 मरीज गंगापुर और सादिक नगर के हैं। वहीं बाकी के मरीज सिन्नर, येओला, नंदगांव, निफाड़ के हैं।
Recommended Video

सर्जन डॉ किशोर श्रीनिवास ने कहा है कि नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए पुणे के लैब में भेजा गया था। जिसके बाद 30 मरीजों में डेल्टा वेरिएंट के संक्रमण पाए गए हैं। डेल्टा वेरिएंट से डॉ किशोर श्रीनिवास ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, उन्हें हाथों को बार-बार धोने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि डेल्टा वेरिएंट भीड़भाड़ और निकट संपर्क के माध्यम से अधिक फैलता है। इसलिए जितनी ज्यादा सावधानी बरतेंगे, उतना सही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications