'वक्फ जमीन पर हो रहा MahaKumbh', शहाबुद्दीन बरेलवी के दावे पर भड़की साध्वी ऋतंभरा, जानिए क्या कहा
MahaKumbh 2025: प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले पर अब राजनीति शुरू हो गई है। हाल ही में, बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन वक्फ की जमीन पर किया जा रहा है। उनके इस दावे पर अब साध्वी ऋतंभरा ने पलटवार किया है।
मुंबई पहुंची साध्वी ऋतंभरा ने कहा, 'जिन्होंने धर्म के आधार पर देश को बांटा, वे वक्फ की साजिश के तहत भारत की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इस साजिश को रोका जाना चाहिए। महाकुंभ को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह धर्म और पुण्य पाने की जगह है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सभी को शामिल होना चाहिए।

साथ ही, साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि12 कुंभ के बाद ऐसा 'महापूर्ण कुंभ' आता है। वक्फ की सभी संपत्तियां सरकारी होनी चाहिए। वहीं, विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, 'नमाजवादी पार्टी' और 'नमाजवादी गैंग' - एक कह रहा है कि धर्मांतरण हो रहा है, जबकि दूसरा दावा कर रहा है कि यह (महाकुंभ) वक्फ बोर्ड की जमीन पर आयोजित किया जा रहा है।'
यह कुंभ तब से आयोजित किया जा रहा है जब इस्लाम अस्तित्व में नहीं था। यह वक्फ बोर्ड की पोल खोलता है। मुझे लगता है कि सभी मौलाना जिन्ना की लाइन पर चल रहे हैं और जो उन्होंने कहा था -'लड़के लिया पाकिस्तान, कर लेंगे हिंदुस्तान'। गजवा-ए-हिंद का सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा और अगर आप ऐसी बेतुकी बातें कहते रहेंगे, तो इसका नतीजा आपके लिए नकारात्मक ही होगा।
क्या दावा किया था मौलाना शहाबुद्दीन ने?
दरअसल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, महाकुंभ की जहां तैयारियां की जा रही है वो 55 जमीन विघह वक्फ की है। मुसलमानो ने बडा दिल दिखाते हुए कोई आपत्ती नहीं की मगर दूसरी तरफ अखाड़ा परिषद और दूसरे बाबा लोग मुसलमानो के प्रवेश पर पाबंदी लगा रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानो की तरह बड़ा दिल दिखाना होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने मसलमानों का धर्मांतरण करने का भी आरोप लगाया। रजवी ने कहा, महाकुंभ में बड़ी संख्या में मुसलमानों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा है। वहीं, मुसलमानों को महाकुंभ क्षेत्र में दुकान और स्टॉल लगाने की भी मनाही की गई है। यह पूरी तरह से गलत है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में लगेगा नेत्र कुंभ, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीन लाख चश्मों का होगा वितरण












Click it and Unblock the Notifications