लोकसभा चुनाव: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र महज 'कागज का टुकड़ा'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। फडणवीस ने कांग्रेस के घोषणापत्र को महज कागज का टुकड़ा बताया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 5 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी किया था जिसे कांग्रेस ने न्याय पत्र का नाम दिया है। न्याय के पांच स्तंभों और उनसे जुड़ी 25 गारंटी पर केंन्द्रित किया है।
कांग्रेस ने अपने इस घोषणापत्र में जातिगत जनगणना, आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने का वादा किया था। इसके साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने तथा चुनावी बॉण्ड, राफेल और पेगासम भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की जांच करवाने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications