'किसानों, युवाओं की समस्याओं पर हो फोकस', 2024 को लेकर फडणवीस ने दी BJP कार्यकर्ताओं को सलाह

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने रविवार (31 दिसंबर) को भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि उन्हें इस चुनावों में लोगों की समस्याओं के समाधान पर फोकस करना होगा। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बीजेपी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा की बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए आम चुनाव 2024 को हल्के में लेने की आवश्यकता नहीं है।

रविवार को महाराष्ट्र भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में डिप्टी सीएम व दिग्गज बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जाति संबंधी मुद्दों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि 2024 चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को ओवर कॉन्फिडेंट होने की जरूरत नहीं है।

Devendra Fadnavis advice to BJP workers 600

बैठक के दौरान फडणवीस ने कहा कि हमें वर्कर्स से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसकी वजह ये है कि इन चारों वर्गों के लिए केंद्र की सरकार ने काम किया है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का इन सभी को लाभ हुआ है।

बैठक में देवेंद्र फडणवीस ने आगे ककहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आम आदमी और गरीबों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने दावे के साथ कहा कि आमजन और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोग बीजेपी की ओर आशा की निगाहों से देखते हैं। केंद्री की पीएम मादी सरकार उनके अपेक्षाओं पर काफी हद तक खरी उतरी है। आगे भी प्रयास जारी हैं। ऐसे में यही लोग भाजपा के 'वोट-बैंक' हैं, जिन पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

बता दें कि भाजपा महाराष्ट्र में इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारेगी। पार्टी दिग्गजों का मानना है कि फडणवीस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। वे अपनी पार्टी के चुनावी अभियान के दौरान बीजेपी के 'गुड गवर्नेंस' को एक मॉडल के रूप में पेश करेंगे।

दरअसल, इस सप्ताह बीजेपी की एक आंतरिक बैठक हुई, जिसमें राज्य के 36 जिलों में देवेंद्र फडणवीस की रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक फडणवीस फरवरी से 'मिशन महाराष्ट्र 45 प्लस' शुरू करेंगे। जिसके तहत वे महाराष्ट्र में प्रतिदिन तीन रैलियां करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+