Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र में NDA को मिलेगी इतनी सीटें, नया सर्वे चौंकाने वाला
Lok Sabha 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है, सियासी दावपेंच में पार्टियां उलझी हुई हैं।तो वहीं सबकी निगाहें यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य महाराष्ट्र् पर लगी हुई हैं।

जहां हाल के दिनों में काफी सियासी उलटफेर देखने को मिले हैं लेकिन क्या सच में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए लोकसभा चुनाव में बड़ा कमाल कर पाएगा? यह एक जटिल प्रश्न है।
मालूम हो कि साल 2019 में बीजेपी और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना साथ थी और तब शिवसेना में कोई विखंडन नहीं था। तो वहीं दूसरी ओऱ इस बार दोनों आमने सामने हैं। एक तरफ भाजपा, शिंदे वाली शिवसेना और अजीत पवार वाली एनसीपी है।
लोकसभा चुनाव में होगा काफी रोचक मुकाबला!
तो वहीं दूसरी ओर शरद पवार वाली शिवसेना, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना और कांग्रेस (इंडिया अलायंस) है। ऐसे में इस बार लोकसभा चुनाव में काफी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है।
क्या महाराष्ट्र में इंडिया अलायंस बड़ा कमाल करेगा? क्या वो एनडीए पर भारी पड़ेगा? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए India TV-CNX ने हाल ही में एक ओपिनियन पोल किया. जिसमें चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं।
India TV-CNX ने किया सर्वे
सर्वे में जनता से सीधे सवाल किया गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?
सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जनता ने NDA 48 में से 35 सीटों पर जीत दिलाई है तो वहीं I.N.D.I.A गठबंधन को 13 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। यानी कि यहां पर भाजपा, शिंदे वाली शिवसेना और अजीत पवार वाली एनसीपी ही इंडिया ब्लॉक पर भारी है।
NDA को 53 फीसदी वोट मिल सकता है-सर्वे
अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो सर्वे में NDA को 53 फीसदी वोट और I.N.D.I.A गठबंधन को 35 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि 12 फीसदी वोट अन्य को मिलते दिख रहे हैं।
बीजेपी 25 सीटों पर कब्जा कर सकती है-सर्वे
अगर अलग-अलग सीटों की बात की जाए तो पोल के मुताबिक बीजेपी 25 सीटें, शिवसेना (शिंदे) 6 और एनसीपी (अजित पवार) 4 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं शिवसेना (ठाकरे) को 8 सीटें, एनसीपी (शरद पवार) 3 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
5 से 23 फरवरी के बीच हुआ ये सर्वे
बता दें कि यह ओपिनियन पोल महाराष्ट्र के सभी 48 लोकसभा सीटों पर 5 से 23 फरवरी के बीच हुआ और ये बातचीत पर आधारित है। , आप भी अपनी राय इस सर्वे पर दे सकते हैं, अपनी प्रतिक्रिया नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति
- कुल सीटें 48
- NDA- 41
- UPA-5
- AIMIM-1
- अन्य-1












Click it and Unblock the Notifications