महाराष्ट्र के पालघर में भूस्खलन में कई घर ध्वस्त, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

मुंबई, 13 जुलाई। महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते कई शहरों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पालघर में हालात और भी बिगड़ रहे हैं। यहां भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिसमे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पालघर के डीएम ने बताया कि पालघर जिले के वसाई इलाके में भूस्खलन की घटना सामने आई है, इस हादसे की वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा है, हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, अभी तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है। डीेएम ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर चोट आई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

palghar

बता दें कि इससे पहले 5 जुलाई को भी पालघर में भूस्खलन की घटना सामने आई थी, इसमें एक मकान ढह गया था। प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। कई जगह पर सड़क पर जलभराव के चलते आवामगमन भी बाधित हुआ है। कुंडलिका नदी इस समय खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। मुंबई के पंचशील नगर के घाटकोपर में भी कुछ दिन पहले भूस्खलन की खबर सामने आई थी, हालांकि राहत की बात यह है कि इसमे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।

नागपुर में पानी की तेज धारा की वजह से एक स्कॉर्पियो बह गई है, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हैं। ये सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम की भी मदद ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+