अमृता फडणवीस के खिलाफ पोस्ट लिखने वाली महिला गिरफ्तार, बना रखे हैं 53 फर्जी प्रोफाइल, 13 जीमेल अकाउंट

मुंबई, 14 सितंबर। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के चलते महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र 50 साल है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के खिलाफ भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला ने 53 फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए हैं और 13 जीमेल अकाउंट खोले हैं।

Recommended Video

    Devendra Fadnavis की पत्नी Amrita पर अपमानजनक पोस्ट, करने वाली गिरफ्तार |वनइंडिया हिंदी
    भाजपा नेत्री ने दर्ज कराया केस

    भाजपा नेत्री ने दर्ज कराया केस

    आरोपी महिला को महाराष्ट्र की नोडल साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम स्मृति पंचाल है। महिला थाणे के भयंदर पाडा इलाके की रहने वाली है। महिला के खिलाफ भाजपा युवती मोर्चा की अध्यक्ष पल्लवी सप्रे ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने गणेश कपूर के नाम से बनाए फेसबुक अकाउंट से देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ पोस्ट किया था।

    दर्ज हुआ केस

    दर्ज हुआ केस

    महिला के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार करने के बाद महिला को मेट्रोपोलिटन जज के सामने पेश किया गया और पुलिस रिमांड की मांग की गई। पुलिस ने महिला के दो फोन को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने आपत्तिजनक पोस्ट इन्ही फोन से की थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की और जांच कर रही है।

    पहली भी कर चुकी हैं पोस्ट

    पहली भी कर चुकी हैं पोस्ट

    जांच के दौरान पता चला कि महिला गणेश कपूर के नाम से फेसबुक अकाउंट चला रही थी। महिला का आईपी एड्रेस पांचाल के भयंदर पाडा का था, जहां महिला रहती थी। महिला ने एक नहीं बल्कि कई फेसबुक अकाउंट बनाए थे। इन फेसबुक अकाउंट के जरिए महिला आपत्तिजनक पोस्ट करती थी। महिला ने नवंबर 2021 में भी फेसबुक अकाउंट से अमृता फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि उस वक्त उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ था।

    गायक, बैंक, अभिनेत्री हैं अमृता

    गायक, बैंक, अभिनेत्री हैं अमृता

    बता दें कि अमृता फडणवीस पेशे से बैंकर हैं, इसके अलावा वह अभिनय के क्षेत्र में भी हैं, गायन भी करती हैं और सोशल एक्टिविस्ट हैं। अमृता एक्सिस बैंक की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। देवेंद्र फडणवीस के साथ अमृता की दिसंबर 2005 में शादी हुई थी। दोनों के एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है। वह अमिताभ बच्चन के साथ म्युजिक वीडियो फिर से में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में सब धन माटी गाना गा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+