Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं को कब मिलेगी अगली किस्‍त? सामने आई तारीख

Ladki Bahin Yojana:महाराष्‍ट्र की लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाएं के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई है। लंबे समय से लाडली बहिन योजना की अगली की किस्‍त का इंतजार कर रही महिलाओं का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है।

महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार की मंत्री ने लाडली बहिन योजना की अगली किस्‍त को लेकर अहम जानकारी शेयर की। मंत्री ने बताया है कि राज्‍य की लाडली बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में कब अगली किस्‍त ट्रांसफर की जाएगी?

Ladki Bahin Yojana

बता दें महाराष्‍ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाली शिंदे महायुति सरकार में अगस्‍त 2024 में राज्‍य की महिलाओं को आर्थिक स्‍तर पर सहायता देने के लिए लाडली बहिन योजना योजना की शुरूआात की थी। चुनावी वादा निभाते हुए भाजपा की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मौजूदा सरकार में भी जारी रखा है।

लड़की बहिन योजना की कब मिलेगी अगली किस्‍त?

महाराष्‍ट्र सरकार की मंत्री अदिति एस तटकरे ने मुंबई में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लाडली बहिन योजना की अगली किस्‍त से जुड़ी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि जनवरी महीने के अंत तक योजना की लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट में अगली किस्‍त ट्रांसफर कर दी जाएगी।

लड़की बहिन योजना के पैसे किस तारीख को सरकार करेगी ट्रांसफर?

मंत्री अदिति एस तटकरे ने बताया कि 26 जनवरी से जनवरी महीने के लिए डीटीबी प्रोसेस शुरू हो जाएगा। उन्‍होंने दावा किया कि इसी जनवरी महीने के अंत में योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

लड़की बहिन योजना को हर महीने मिलेगी धनराशि

अतिति तटकरे ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है कि लड़की बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने पैसे ट्रांसफर हो जाए। ताकि उन्‍हें हर महीने अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके। उन्‍होंने कहा लड़की बहिन योजना को शुरू करने का उद्देश्‍य ये ही कि महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी का मोहताज ना होना पड़े।

महाराष्‍ट्र में लड़की बहिन योजना की कुल लाभार्थी महिलाएं?

मंत्री तटकरे ने खुलासा किया लड़की बहिन योजना की 2 करोड़ 46 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। महाराष्‍ट्र चुनाव के बाद दिसंबर महीने में महिलाओं को इस योजना के तहत धनराशि ट्रांसफर की गई थी।

फडणवीस सरकार की मंत्री तटकरे ने ये भी खुलासा किया कि जनवरी माह में इस योजना के लाभार्थियों से जुड़ी कुछ शिकायतें मिली थी। कुछ ऐसी महिलाएं थी जो दो योजनाओं का लाभ ले रही थीं, इसलिए उनका नाम कट होने से लाभार्थी महिलाओं की संख्‍या कम होगी। उन्‍होंने वादा किया कि बाकी सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में जनवरी महीने के अंत में डीबीटी प्रोसेस से धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+