Mumbai Airport Fire: एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B में लगी अचानक आग, मचा हडकंप, उड़ानें और इंटरनेट हुआ ठप
Mumbai Airport Fire: मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (CSMIA) के टर्मिनल 1B (विले पार्ले) पर गुरुवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही धुएं के गुबार ने पूरे एरिया को ढक लिया और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मेन गेट सील किया और एतियात के तौर कुछ देर के लिए उड़ानें और इंटरनेट सर्विस ठप कर दी गईं।
एयर पोर्ट टर्मिनल 1 पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है, जिस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल 'युद्धस्तर' पर जुट कर आग पर काबू पा लिया था।

एयरपोर्ट पर आग लगते ही मचा हडकंप
गुरुवार शाम लगभग 6 बजे टर्मिनल 1 में लगी इस आग से पूरे हवाई अड्डे परिसर में हड़कंप मच गया। शाम के व्यस्त समय में हुई इस अचानक आग लगने की घटना ने यात्रियों और हवाई अड्डे पर मौजूद स्टाफ के बीच भारी दहशत फैला दी।
आग की सूचना मिलते ही हवाई अड्डा पुलिस और नगर निगम का अग्निशमन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा। आग को फैलने से रोकने तथा टर्मिनल के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया गया।
बंद की गई उड़ाने और इंटरनेट
सुरक्षा कारणों से टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। एयरपोर्ट क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी तकनीकी खराबी या सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बंद की गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
एयरपोर्ट के टर्मिलनल 1 पर कैसे लगी आग?
मुंबई अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर ने पुष्टि की कि आग टर्मिनल के भीतर एक केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। अंबुलगेकर ने जानकारी दी, "दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए 'युद्ध जैसी मुहिम' शुरू की है।" उन्होंने बताया कि धुएं की मोटी परत बचाव कार्यों में चुनौतियां खड़ी कर रही थी। CISF अधिकारियों के मुताबिक, पहले हवाई अड्डे के अपने अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कोशिश की। परंतु, आग की गंभीरता देख मुंबई अग्निशमन विभाग को तुरंत बुलाया गया। इसके बाद दोनों टीमों ने मिलकर धुआं हटाने और स्थिति को काबू किया।












Click it and Unblock the Notifications