Maharashtra: महाराष्‍ट्र में फडणवीस मंत्रीमंडल का कब होगा विस्‍तार? जानें तारीख, किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय

Maharashtra Devendra Fadnavis Cabinet: महाराष्‍ट्र में देवेंन्‍द्र फडणवीस के मुख्‍यमंत्री पद संभालने के बाद एक्‍शन में भी आ चुके हैं। महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री पद संभालने के बाद फडणवीस कैबिनेट का विस्‍तार कब होगा? महायुति में शामिल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी में किन नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद देकर फडणवीस कैबिनेट में शामिल किया जाएगा? इन सभी सवालों का जवाब का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है।

हालांकि अब इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की कगार पर है, शुक्रवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 11 या 12 दिसंबर को महाराष्‍ट्र की नई महायुति सरकार के मंत्रीमंडल का विस्‍तार हो सकता है।

Maharashtra News

महायुति में शामिल तीनों पार्टियों के हिस्‍से में आएंगे कितने-कितने मंत्री पद?

बता दें महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। महायुति में गठबंधन दलों के बीच मंत्रिस्तरीय विभागों के वितरण की बात की जाए तो गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा को 21-22 मंत्री पद मिलने की संभावना है। वहीं शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को 11 से 12 मंत्रालय आवंटित किए जाने का अनुमान है, और एनसीपी को 9 से 10 मंत्रालय मिलने की संभावना है।

किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमख उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार का पिछली सरकार की तरह इस बार भी वित्त विभाग संभाल सकते है। वहीं जबकि भाजपा पिछली सरकार की व्यवस्था को जारी रखते हुए गृह विभाग अपने पास रखेगी। उपमुख्‍यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय समेत अन्‍य अहम विभाग उनकी नाराजगी दूर करने के लिए दिए जा सकते हैं।

मंत्रीमंडल का कब होगा फाइनल बंटवारा?

मंत्रिमंडल आवंटन और शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या के बारे में निर्णय अंतिम चरण में हैं, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया है कि अंतिम निर्णय एक या दो दिन में कर लिए जाएंगे। यह रणनीतिक योजना यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि गठबंधन की शासन संरचना उसके घटकों के बीच समझौतों को दर्शाती है और राज्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप है।

तीन दिवसीय विशेष सत्र में 288 विधायक लेंगे शपथ

बता दें महाराष्ट्र विधानसभा में तीन दिवसीय विशेष सत्र का ऐलान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने के तुरंत बाद कर दिया था। इस सत्र में के नवनिर्वाचित सदस्य (विधायक) शपथ लेंगे। नवनियुक्‍त 'प्रोटेम स्पीकर' कालिदास कोलंबकर 288 न‍वनियुक्‍त विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+