Kasba, Chinchwad Bypolls Results: चिंचवड सीट से बीजेपी की प्रचंड जीत, कस्बा पेठ पर कांग्रेस विजयी
Kasba, Chinchwad Bypolls: पिंपरी चिंचवड सीट बीजेपी के दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं कस्बा पेठ सीट भाजपा के ने दिवंगत विधायक मुक्ता तिलक के निधन के बाद खाली हुई थी।

Kasba, Chinchwad Bypolls Results 2023: महाराष्ट्र में पुणे की दो विधानसभा सीटों पिंपरी चिंचवड और कस्बा पेठ के लिए हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आज गुरुवार 02 मार्च की सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोनों सीटें बीजेपी के विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थी। कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। कस्बा पेठ से कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने भाजपा के हेमंत राशने को 10 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। वोटों की गिनती के 20 राउंड के अंत में रवींद्र धंगेकर को 72,599 वोट मिले जबकि भाजपा के हेमंत राशने को 61,771 वोट मिले हैं। वहीं चिंचवड विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार अश्विनी जगताप भारी वोटों के अंतर से जीती हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चिंचवड विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार अश्विनी जगताप 36 हजार वोटों से जीती हैं।
जानिए पिंपरी चिंचवड और कस्बा पेठ के मतगणना के अपडेट
-चिंचवड उपचुनाव अपडेट: 10251 वोटों से आगे चल रही है बीजेपी
-चिंचवड उपचुनाव अपडेट: 27 हजार वोटों से आगे चल रही है बीजेपी
चिंचवड उपचुनाव अपडेट: बीजेपी की अश्विनी जगताप आगे
-23वें राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी की अश्विनी जगताप को 81,174 वोट मिले हैं।
-वहीं एनसीपी के नाना काटे को 71,216 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कलाटे को 28,415 वोट मिले हैं।
चिंचवड उपचुनाव अपडेट: राउंड 19 की गिनती के बाद बीजेपी की अश्विनी जगताप आगे
-बीजेपी की उम्मीदवार अश्विनी जगताप- 67,306, वोट
-नाना काटे (राकांपा)- 55,747, वोट
- राहुल कलाटे (निर्दलीय)- 22,771, वोट
कस्बा पेठ उपचुनाव अपडेट: कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने जीत दर्ज की है
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने बीजेपी के गढ़ कस्बा पेठ सीट पर जीत दर्ज की है। मुकाबले में भाजपा के हेमंत राशने को रवींद्र धंगेकर ने 10,000 से अधिक वोटों से हरा दिया है।
कस्बा पेठ उपचुनाव अपडेट: राउंड 15 की वोटों की गिनती खत्म
-कांग्रेस के उम्मीदवार रविंद्र धंगेकर 56,497 को वोट मिले हैं।
-भाजपा के हेमंत राशने को 50,490 मिले है।
चिंचवड उपचुनाव अपडेट: कुल 37 राउंड की गिनती में से 12 राउंड की गिनती हो चुकी है।
बीजेपी की उम्मीदवार अश्विनी जगताप- 12 राउंड की गिनती के बाद 8172 वोटों से आगे हैं।
चिंचवड उपचुनाव अपडेट: राउंड 9 की वोटों की गिनती खत्म
-बीजेपी की उम्मीदवार अश्विनी जगताप- 32288, वोट
-नाना केट- 25922, वोट
- राहुल कलाटे- 10705, वोट
-चिंचवड (पुणे, महाराष्ट्र) उपचुनाव में भाजपा आगे चल रही है।
-कस्बा पेठ सीट (पुणे, महाराष्ट्र) पर कांग्रेस आगे चल रही है।
-चिंचवड उपचुनाव: बीजेपी की उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने मतगणना के दूसरे दौर के अंत तक एनसीपी के नाना केट से 676 वोट ज्यादा हासिल की है।
-कस्बा पेठ उपचुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवार रविंद्र धंगेकर, भाजपा के हेमंत राशने से 2200 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव अधिकारी किरण गायकवाड़ के मुताबिक सबसे पहले डाक मतपत्र के साथ वोटों की गिनती शरू हुई थई। गिनती की प्रक्रिया में कुल 37 राउंड होंगे। उपचुनावों के रिजल्ट से राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं।
पुलिस ने यह भी कहा कि वे अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की भी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। दोनों सीटों के लिए मतदान 26 फरवरी को आयोजित किया गया था।
चिंचवड सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
पिंपरी चिंचवड सीट बीजेपी के दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट से भाजपा ने दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप को टिकट दिया है। अश्विनी जगताप का मुकाबला एनसीपी के नाना केट और स्वतंत्र उम्मीदवार राहुल कलाटे से है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। इस सीट पर 50 फीसदी मतदान हुआ था।
कस्बा पेठ में भी भाजपा की साख दांव पर लगी
कस्बा पेठ में भाजपा की साख दांव पर लगी है। कस्बा पेठ सीट भाजपा के ने दिवंगत विधायक मुक्ता तिलक के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने इस सीट पर दिवंगत विधायक मुक्ता तिलक के परिवार को टिकट न देकर पार्टी के हेमंत राशने को उम्मीदवार बनाया है। वहीं महा विकास आघाड़ी ने इस सीट पर रविंद्र धंगेकर को उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications