Jalgaon Curfew: अमलनेर में दो गुटों के बीच हुए पथराव के बाद लगा कर्फ्यू, 32 लोग पुलिस ने पकड़े
Jalgaon Curfew Today: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर इलाके में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच पथराव हो गया। पथराव के बाद पुलिस ने 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया है और 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Jalgaon Curfew Today: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर इलाके में मामूली सी बात को लेकर दो गुटों के बीच हुई कहासुनी मारपीट और फिर पथराव में बदल गई। पथराव में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और वहीं, कुछ पुलिसकर्मी भी घायल गए। इस घटना के बाद अमलनेर इलाके में 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
दोनों गुटों के बीच यह विवाद 9 जून (शुक्रवार) की रात 10 बजे बच्चों के खलौनों को लेकर शुरू हुआ था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, खिलौनों को लेकर शुरू हुई नोकझोंक कहासुनी में बदल गई और फिर हाथापाई में। इसके बाद दोनों गुटों ने हिंसक रूप ले लिया और एक-दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर फेंकने लेगे।

यह पत्थराव अमलनेर शहर के जिंजरगल्ली, जूना पारधी वाडा और सराफ बाजार इलाके में हुआ। वहीं, पथराव की सूचना पर डिवीजनल पुलिस अफसर सुनील नंदवलकर, एपीआई राकेश सिंह परदेशी की अगुवाई में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
इस मामले में जलगांव पुलिस ने दोनों गुटों के पथराव करने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 जून को सुबह 11 बजे से 12 जून को सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू लगाया है। पुलिस की मानें जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू को बढ़ाया जा सकता है।
कर्फ्यू लागू रहने तक मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। खबर के मुताबिक, कर्फ्यू लगाए जाने के बाद से ही स्थिति शांतिपूर्ण है। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जलगांव एसपी एस राजकुमार ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया।
बताया कि पुलिस दोनों गुटों के लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी की मदद ले रही है। वहीं, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कैलास कडलग ने अमलनेर के लोगों से कर्फ्यू के दौरान अपने घरों में रहने और जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications