मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने 8 दिसंबर को किया तलब

मुंबई, 06 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 8 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले कल उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भारत से बाहर जाते हुए रोक लिया गया था। उनके खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद वो भारत से बाहर जा रही थीं। 200 करोड़ रुपए के वसूली मामले में ईडी ने जैकलीन का नाम चार्जशीट में शामिल किया है।

Jacqueline Fernandez

ईडी ने 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस के बीच संपर्कों का पूरा खुलासा किया है। ईडी ने दावा किया कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए हैं। ईडी के मुताबिक, साल 2021 के जनवरी महीने में सुकेश और जैकलीन की बातचीत शुरू हुई थी और तब से ही दोनों काफी क्लोज हैं। इस दौरान सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। इसमें कई ज्वैलरी, डायमंड जैसे कई लग्जरी चीजें शामिल हैं।

जैकलीन फर्नांडिस 10 दिसंबर को रियाद में होने वाले सलमान खान के 'दबंग टूर' में हिस्सा लेने वाली थीं। जिसके कारण से जैकलीन फर्नांडिस विदेश जा रही थीं। इस दौरान पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और कुछ देर के बाद जैकलीन फर्नांडिस को वापस घर भेज दिया गया था। अब देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं। पिछले दिनों सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

जैकलीन पर अब भारत से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी फिल्मों के शूटिंग पर भी इसका असर पड़ेगा।जैकलीन और सुकेश की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें जैकलीन सुकेश के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि जैकलीन और सुकेश एक रिश्ते में थे। तस्वीर इसी साल अप्रैल से लेकर जून के बीच की बताई जा रही है। उस दौरान सुकेश तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+