Iran-Israel Conflict: सपा नेता अबू आजमी का नया दावा- अली खामेनई में भारत का खून
Iran-Israel Conflict: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है। पश्चिम एशियाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हालिया घटनाक्रम के बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने अमेरिका के भारत में हस्तक्षेप खत्म होने की मांग की है।इसके साथ ही अबू आजमी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के साहस की जमकर तारीफ की है और दावा किया है कि अली खामेनेई की रगो में भारतीय खून दौड़ रहा है।
पहले औरंगजेब की तारीफ कर विवादों में फंंस चुके सपा विधायक अबू आजमी ने सोलापुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "दुनिया के अंदर जो अमेरिका की चौधराहट है उसे खत्म होना चाहिए। राम मनोहर लोहिया ने बहुत पहले कहा था, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बाग्लादेश का एक महासंघ बनना चाहिए।

सपा विधायक ने कहा, "अमेरिका लगातार कह रहा है कि उसने भारत-पाकिस्तान की जंग बंद करवाई है। ये हमारे देश का अपमान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बराबर कह रहे हैं कि ये जंग भारत ने अपने प्रयाासों से बंद करवाई , लेकिन अमेरिका बार-बार कह रहा है कि हमने ही यह करवाया है।"
"अमेरिका का हस्तक्षेप खत्म होना चाहिए"
ईरान-इजराइल विवाद पर कहा "हमारे देश में अमेरिका का हस्तक्षेप खत्म होना चाहिए। अमेरिका फिलिस्तीन में बमबारी और भूख से मर रहे बच्चों के बारे में कुछ नहीं बोल रहा है, वह इजराइल का समर्थन कर रहा है। पहले इजराइल ने ईरान पर हमला किया और फिर ईरान ने जवाबी हमला किया।
"खामेनेई के अंदर भारतीय खून"
इसके साथ ही अबू आजमी ने अली खामेनेई के साहस की तारीफ करते हुए कहा," वह व्यक्ति (अली खामेनेई) 85 साल का है, उसके दादा भारत के बाराबंकी में पैदा हुए थे। उसके अंदर भारतीय खून है। जिस तरह से उसने इजराइल को जवाब दिया, उसने बहुत बढ़िया काम किया है। मैं उसकी सराहना करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications