India Alliance Meeting Live: INDIA की अगली मीटिंग दिल्ली में होगी- सुप्रिया सुले

India Alliance Meet Today Live Updates: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की तीसरी दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की बैठक में कोई खास चर्चा नहीं हुई। वहीं माना जा रहा है कि दूसरे दिन की बैठक में विपक्षी दलों के बीच सीट शेयरिंग और गठबंधन के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है। वहीं, इससे पहले मुंबई में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि इस बार की बैठक में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संख्या 26 से बढ़कर 28 हो जाएगी। पढ़िए, इंडिया गठबंधन की बैठक से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

India Alliance Meeting Live

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 01, 2023, 5:52 PM IST

INDIA की अगली मीटिंग दिल्ली में होगी: सुप्रिया सुले

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि INDIA गठबंधन की अगली बैठक दिल्ली में होगी। हालांकि, उन्होंने डेट बताने से इंकार कर दिया।
Sep 01, 2023, 4:56 PM IST

राहुल बोले- अगर ये पार्टियां एकजुट हो गईं तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना नामुमकिन

मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज, दो बहुत बड़े कदम उठाए गए। अगर इस मंच पर पार्टियां एकजुट हो गईं, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव है। हमारे सामने काम सबसे कुशल तरीके से एक साथ आने का है। एक समन्वय समिति का गठन और निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हरा दे, सीट-बंटवारे पर चर्चा में तेजी लाना दो कदम आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री और एक व्यवसायी के बीच की सांठगांठ हर व्यक्ति के सामने है...मुझे विश्वास है कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हरा देगा। इस गठबंधन में असली काम वे रिश्ते हैं जो इस गठबंधन के नेताओं के बीच बने हैं। पिछली दो बैठकों ने तालमेल बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत बड़ा काम किया है कि हम सभी एक होकर काम करें।
Sep 01, 2023, 4:34 PM IST

इसरो वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य तक ले जाएं: लालू

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसरो वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य तक ले जाएं। इसरो के वैज्ञानिक पीएम मोदी को अब आगे बढ़ाएंगे।पीएम मोदी झूठ बोल के चुनाव जीते। उन्होंने चुनाव से पहले कहा कि हमारा और बाकी नेताओं का स्विस बैंक में पैसा जमा है। उसे लाएंगे और सबको 15 लाख रुपये देंगे लेकिन क्या हुआ। सबका खाता भी खुलवा दिया।
Sep 01, 2023, 4:07 PM IST

चुनाव पहले भी हो तो, इसके लिए हम तैयार: नीतीश

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव पहले भी हो सकता है, लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज से हमारा काम तेज गति से शुरू हो जाएगा।
Sep 01, 2023, 4:01 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक को सभी नेताओं ने अच्छे से चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 100 रुपये बढ़ाते हैं और दो रुपये कम करते हैं। उन्होंने (भाजपा) पहले कीमतें बढ़ाईं और कीमतों में मामूली कमी की। मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे।
Sep 01, 2023, 3:58 PM IST

इंडिया गठबंधन को हराना असंभव है- संजय राउत

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संयुक्त पीसी में संजय राउत ने कहा कि हमने 13 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। जिस तरह से INDIA गठबंधन की लोकप्रियता बढ़ रही है हम कह सकते हैं की हम 2024 का चुनाव जीतने जा रहे हैं, INDIA गठबंधन को हराना असंभव है।
Sep 01, 2023, 3:56 PM IST

कई और कमेटियों का किया गया गठन: संजय राउत

कई और कमेटियों का किया गया गठन: संजय राउत संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन की समन्वय समिति (कॉर्डिनेशन कमेटी), कैंपेन कमेटी, वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया और वर्किंग ग्रुप ऑफ रिसर्च कमेटी का गठन हुआ है जिसमें सभी पार्टियों के सदस्य हैं।
Sep 01, 2023, 3:52 PM IST

विपक्षी एकता से विरोधियों में घबराहट: उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी एकता से विरोधियों में घबराहट हो गई है। इंडिया मजबूत होता जा रहा है।
Sep 01, 2023, 3:45 PM IST

13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का हुआ गठन

विपक्षी गठबंधन की बैठक में 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, डीएमके के एमके स्टालिन, शिवसेना से संजय राउत, आरजेडी के तेजस्वी यादव, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, सपा से जावेद खान, जदयू से लल्लन सिंह, जेएमएम के हेमंत सोरेन, डी राजा, एनसी के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती को शामिल किया गया है. हालांकि, अभी इसका कन्वेनर नहीं बनाया गया है।
Sep 01, 2023, 3:40 PM IST

सोनिया गांधी दिल्ली के लिए रवाना

मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
Sep 01, 2023, 2:54 PM IST

सभी विपक्षी पार्टियों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया संकल्प

इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव होगा साथ लड़ेंगे। प्रस्ताव में लिखा गया है कि हम, इंडिया गठबंधन की पार्टियां, आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी।
Sep 01, 2023, 2:42 PM IST

इंडिया गठबंधन के लिए 13 सदस्यों का समन्वय पैनल गठित

इंडिया गठबंधन ने 13 सदस्यों के साथ समन्वय पैनल गठित किया है। इसमें शरद पवार, राउत और अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया है।
Sep 01, 2023, 1:56 PM IST
महाराष्ट्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कसा पीएम पर तंज

प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन
Sep 01, 2023, 1:45 PM IST

अत्याचारी ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे...

INDIA बैठक की फोटो शेयर कर बोली TMC -'एकजुट होकर, हम सभी अत्याचारी ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे'
Sep 01, 2023, 12:59 PM IST

वहां म्यूजिकल चेयर हो रही है

मुंबई में विपक्ष की बैठक पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ''मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं...वहां म्यूजिकल चेयर हो रही है...एक दिन ममता जी दावेदार बनती हैं, दूसरे दिन नीतीश जी बनते हैं''
Sep 01, 2023, 12:48 PM IST
उत्तर प्रदेश

एक ही मुद्दा है 'मोदी हटाओ'

INDIA गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता कौशल किशोर ने कहा कि यह इनकी(INDIA गठबंधन) तीसरी बैठक है। उनके पास एक ही मुद्दा है 'मोदी हटाओ'।
Sep 01, 2023, 12:43 PM IST
महाराष्ट्र

वे 4:30 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा सब क्लीयर

शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जो निर्णय होगा वे 4:30 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा। सीटों को लेकर चर्चा होगी।
Sep 01, 2023, 12:33 PM IST

कपिल सिब्बल को देख कांग्रेस नेता नाराज

सूत्रों के मुताबिक कपिल सिब्बल भी इस बैठक में पहुंचे। उनको देखकर कांग्रेस नेता नाराज हो गए।
Sep 01, 2023, 11:53 AM IST

बैठक हुई शुरू

ग्रांड हयात होटल में विपक्ष की बैठक शुरू हो गई है। वहां सबसे पहले सभी नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाई।
Sep 01, 2023, 11:31 AM IST

तमिलनाडु सीएम भी पहुंचे

तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।
Sep 01, 2023, 11:30 AM IST

सीएम मान भी पहुंचे

पंजाब सीएम भगवंत मान भी बैठक स्थल पहुंच गए हैं।
Sep 01, 2023, 11:14 AM IST

सोनिया गांधी भी पहुंची

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी बैठक स्थल पहुंच गए हैं। कुछ देर में बैठक शुरू होगी।
Sep 01, 2023, 11:12 AM IST

ममता बनर्जी भी पहुंचीं

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, बंगाल सीएम ममता बनर्जी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं।
Sep 01, 2023, 11:10 AM IST

बैठक स्थल पहुंचे आरजेडी चीफ

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और मनोज झा मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।
Sep 01, 2023, 10:34 AM IST

लोगो पर होगा फैसला?

इस बैठक का सबसे अहम पॉइंट गठबंधन के संयोजक और लोगो का है, जिस पर आज फैसला हो सकता है।
Sep 01, 2023, 8:17 AM IST

बहुत अच्छी रही INDIA गठबंधन की बैठक: ठाकरे

मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे कहते हैं, "बहुत अच्छी रही"
Aug 31, 2023, 11:43 PM IST

इंडिया की बैठक में क्या होंगे मु्द्दे?

मुंबई: INDIA गठबंधन की 1 सितंबर को होने वाली बैठक पर शिवसेना (UBT) नेता सचिन अहिर ने कहा कि एजेंडा एक ही है- देश को एकजुट करना है। जिस तरह से देश में लोकतंत्र खतरे में है, महंगाई और जनता से जुड़े मामले हैं, उसमें यह सरकार विफल हो गई है। विभिन्न मुद्दों को लेकर बने इस मोर्चे की आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कैसे एक साथ आए और क्या करना चाहिए- इन सब पर कल चर्चा होगी।
Aug 31, 2023, 10:17 PM IST

सीट बंटवारा तो पूरे देश में होगी: अरविंद केजरीवाल

आज की इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे का मुद्दा उठाया है, तो दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीट बंटवारा तो पूरे देश में ही होगी, हर जगह होगी। हमने कहा सब जगह ऐसा काम होना चाहिए।
Aug 31, 2023, 9:48 PM IST

संविधान की एक प्रति, राष्ट्रीय प्रतीक और भारत माता की तस्वीर प्रदर्शित

मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक हॉल के बाहर भारत के संविधान की एक प्रति, राष्ट्रीय प्रतीक और भारत माता की तस्वीर प्रदर्शित की गई।
Aug 31, 2023, 9:47 PM IST

इंडिया गठबंधन ने पूरे देश को नई उम्मीद दी है: कनिमोझी

डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने पूरे देश को नई उम्मीद दी है। लोग बहुत सकारात्मक हैं कि यह बदलाव लाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि यह देश वैसा ही होगा जैसा उसे होना चाहिए था।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+