मुंबई में I.N.D.I.A. का Logo आएगा सामने, कांग्रेस के नाना पटोले ने दी कई बड़ी जानकारी

मुंबई में 31 अगस्त को होने वाली इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में इसके 'लोगो' का अनावरण किया जाएगा। इसकी पुष्टि महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को की है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा है कि मुंबई में होने वाली गठबंधन की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में कुछ अन्य दलों के भी शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं।

nana patole on india mumbai

इंडिया गठबंधन के लोगो का अनावरण भी होगा-पटोले
पटोले ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'इस बैठक में सोनियाजी, मल्लिकार्जुन खड़गेजी और राहुल गांधीजी हिस्सा लेंगे। एमवीए (महा विकास अघाड़ी) की ओर से पूरी तैयारी की गई है। यह बैठक देश को एक बड़ा संदेश देगा। 31 अगस्त को यहां इंडिया गठबंधन के लोगो का अनावरण भी होगा।'

26 बीजेपी-विरोधी दलों का गठबंधन है 'इंडिया'
विपक्षी दलों की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित की गई है। इंडिया यानी 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस' कांग्रेस समेत 26 बीजेपी-विरोधी पार्टियों का गठबंधन है।

बीजेपी और एनडीए के खिलाफ बना है इंडिया गठबंधन
यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले एनडीए के खिलाफ बनाई गई है, ताकि ये सारी पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनावों में मिलकर बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोक सकें। इनकी पहली बैठक 23 जून को पटना में और दूसरी 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी।

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के शामिल होने की संभावना
कांग्रेस सूत्रों का तो दावा है कि मुंबई वाली बैठक में 26 की जगह 27 राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे। दावे के मुताबिक मुंबई की बैठक में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (एसएसएस) को भी बुलावा भेजा गया है। यह राजू शेट्टी की अगुवाई वाली पार्टी है, जो पहले बीजेपी की सहयोगी रह चुकी है। वे महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की हातकणंगले से पहले दो बार सांसद रह चुके हैं।

पटना वाली बैठक में विपक्षी गठबंधन करीब 15 दलों को जुटा सका था, लेकिन बेंगलुरु वाली मीटिंग में इनकी संख्या बढ़कर 26 पहुंच गई थी। माना जा रहा है कि मुंबई वाली बैठक में इसकी उपसमितियों और प्रदेश स्तर पर संयुक्त जनसभाओं को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। साथ ही साथ सूत्रों के अनुसार इसके संयोजक भी तय किए जा सकते हैं।

मुंबई की बैठक की मेजबानी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) करने वाली है, जिसमें गठबंधन के नेता भाजपा के खिलाफ अपनी नीतियों को लेकर अगली योजना तैयार करेंगे। उद्धव बैठक वाली जगह पर 31 अगस्त को सहयोगी नेताओं को डिनर भी देंगे और 1 सितंबर को बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+