"मैंने कहा था बदला लूंगा", महाराष्ट्र की सत्ता संभालने के बाद CM देवेंद्र फडणवीस की हुंकार
Devendra Fadnvais News: महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस राज्य की सत्ता संभाल ली है। देवेंद्र फडणवीस ने 2019 में विधानसभा के विशेष सत्र में जो सीना ठोककर अपनी तुलना समुद्र से करते हुए कही थी उसे सच कर दिखाया है। सत्ता में फडणवीस की वापसी उनके इस दावे का प्रमाण है जिसमें उन्होंने खुद को समुद्र की तरह बताया था, जो अपने किनारों को फिर से हासिल कर लेता है।
याद रहे फडणवीस ने कहा था "मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समंदर हूं लौट कर जरूर आऊंगा।" वहीं अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपने विरोधियों की प्रशंसा करते हुए आभार जताया और उन्हें अपने इस संकल्प को मजबूत करने का श्रेय दिया है।

देवेंद्र फडणवीस ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपने विरोधियों का आभार जताते हए कहा "आलोचनाओं ने न केवल मुझे बल्कि मेरे परिवार और मेरी पार्टी को निशाना बनाया, जो महाराष्ट्र को भी पसंद नहीं आया। आज उनमें से कई को शर्म आ रही होगी कि उन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया।"
"मैंने कहा था कि मैं सभी से बदला लूंगा"
देवेंद्र फडणवीस ने कहा "जब मैं वर्ष 2022 में उपमुख्यमंत्री बना, तो मैंने कहा था कि मैं सभी से बदला लूंगा और मैंने बदला लिया है। बदला लेने के लिए, मैंने सभी को माफ कर दिया।"
'रोलर कोस्टर राइड' से की तुलना
फडणवीस ने अपने राजनीति सफर की तुलना उन्होंने 'रोलर कोस्टर राइड' से की क्योंकि वो मुख्यमंत्री से पद छोड़ने के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम बन चुके हैं। फडणवीस ने कहा "भाजपा में, हमें सिखाया जाता है कि चुनाव जीतना 'टीम वर्क' है और हार को 'सबक' कहा जाता है।" फडणवीस का मानना है कि इससे वो अधिक आध्यात्मिक और भावनात्मक दृढ़ता के साथ चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हुए हैं।
फडणवीस ने जीत का श्रेय जनता और मोदी के नारे को दिया
देवेंद्र फडणवीस ने अपनी जीत का श्रेय महाराष्ट्र के वोटर्स को दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे 'एक हैं तो सुरक्षित हैं' को दिया। उन्होंने कहा पीएम मोदी के इस नारे ने जनता के समर्थन को प्रेरित किया। फडणवीस ने कहा यह सामूहिक विश्वास मत उनकी पार्टी को व्यापक बहुमत दिलाने में महत्वपूर्ण रहा।
महायुति सरकार की सफलता का श्रेय
देवेंद्र फडणवीस ने महायुति सरकार की उपलब्धियों का भी श्रेय भी महाराष्ट्र की जनता को दिया। विशेष रूप से लाडली बहना योजना जैसी पहलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा इसने महिलाओं के बीच सद्भावना को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही किसानों, युवाओं के लिए लाभकारी योजनाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा के कार्यान्वयन का भी उल्लेख किया।
क्या हिंदुत्व के एजेंडे पर लाभ मिला है?
महाराष्ट्र चुनाव में हिंदुत्व के एजेंडे के लाभ और राज्य के सांप्रदायिक सौहार्द पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे गए सवाल जवाब देते हुए फडणवीस ने ध्रुवीकरण की धारणा को खारिज कर दिया और इसे 'प्रति-ध्रुवीकरण' बताया। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में हिंदुत्व का असर रहा है लेकिन इसे पोलदराइजे नहीं कहा जा सकता ये काउंटर-पोलराइजेशन हे।
फडणवीस ने सज्जाद नोमानी जैसे व्यक्तियों से निपटने और उसके परिणामस्वरूप सामने आई सांप्रदायिक गतिशीलता के लिए एमवीए गठबंधन द्वारा सामना की गई आलोचना का संदर्भ दिया। फडणवीस ने तर्क दिया कि हिंदू समुदाय को दबाने के प्रयासों ने उनके संकल्प को और मजबूत किया है।












Click it and Unblock the Notifications