मैं सिर झुकाकर मेरे आराध्‍य देव से माफी मांगता हूं, छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढहने पर पालघर में बोले पीएम मोदी

PM Modi Maharashtra visit: महाराष्‍ट्र के चित्रदुर्ग में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्‍ट्र दौरे पर पहुंचे। पालघर में पीएम मोदी ने जनता को एक रैली में संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर माफी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालघर में अपने भाषण के दौरान सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर दुख जताया। इसके साथ उन्‍होंने कहा "छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं वो मेरे आरध्‍य देव हैं और आज मैं अपना सिर झुकाकर अपने आराध्‍य देव छत्रपति शिवाजी महाराज से माफ़ी मांगता हूं।

pm modi

Recommended Video

    मैं सिर झुकाकर मेरे आराध्‍य देव से माफी मांगता हूं, छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढहने पर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा हमारे संस्कार अलग हैं, हम वो लोग नहीं हैं जो भारत माता के महान सपूत, महाराष्‍ट्र की वीर भूमि के सपूत वीर सावरकर को गाली देते रहें, उनका अपमान करते रहें।

    विपक्षी दलों पर वीर सावरकर को लेकर साधा निशाना

    पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि वे वीर सावरकर को गाली देने के बाद माफी मांगने को तैयार नहीं हैं लेकिन वो अदालत में जाकर लड़ने को तैयार हैं। परंतु हमारे संस्‍कार ऐसे नहीं हैं आज मैं एक बार फिर छत्रपति शिवाजी महाराज जी की मूर्ति गिरने पर सिर झुकार क्षमा मांगता हूं।

    पीएम बनते ही शिवाजी की समाधि पर आर्शीवाद लिया था

    पीएम मोदी ने कहा "2013 में भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। सबसे पहले मैंने रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने एक भक्त के रूप में बैठकर एक नई यात्रा शुरू की।"

    नारी सशक्तिकरण में महाराष्ट्र देश को दिशा दिखा रहा

    पालघर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा नारी सशक्तिकरण में महाराष्ट्र देश को दिशा दिखा रहा है। आज महाराष्ट्र में अनेक उच्च पदों पर महिलाएं बहुत ही शानदार काम कर रही हैं। 21वीं सदी की नारीशक्ति समाज को नई दिशा देने को तैयार है। यही नारीशक्ति विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है।

    प्रधानमंत्री ने कहा हमारी सरकार निरंतर प्रयासों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और देश में समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।हमारी सरकार मछली उत्पादन में महिलाओं की भागीदारी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। पीम मोदी ने बताया प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के माध्यम से, हमने हजारों महिलाओं को सशक्त बनाया है, जिससे वे इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+