महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए महायुति में कितनी सीटों पर नहीं हुआ फैसला? अजित पवार ने कर दिया खुलासा

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्‍ता पर काबिज महायु‍ति गठबंधन में सीटों के बंटवारों को लेकर अब तक कई अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने गुरुवार को एक अहम बयान दिया। उन्होंने खुलासा किया कि महागठबंधन महायुति में 288 विधानसभा सीटों में से केवल 11 पर सहमति बननी बाकी है।

अजित पवार ने कहा "कल हमारा पूरा दिन दिल्ली में चर्चा में बीता और आज हमारे वरिष्ठ नेता इस चर्चा को जारी रखे हुए हैं। उन्‍होंने कहा महायुति गठबंधन में महाराष्‍ट्र की 288 सीटों में से सिर्फ 11 सीटों पर फ़ैसला होना बाकी है। हम इन चर्चाओं के ज़रिए बेहतर फ़ैसला लेने की कोशिश कर रहे हैं।"

ajit pawar
मीडिया को रिपोर्टिंग पर चेतावनी दी

अजित पवार ने मीडिया से भी अपील की कि आधिकारिक घोषणा होने तक वे अपनी रिपोर्टिंग में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा "हमारी चर्चा अभी भी जारी है, और मैं मीडिया से अनुरोध करूंगा कि बिना पुष्टि के जल्दबाजी में कुछ भी न लिखें। हम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। जब तक हम कुछ न कहें, तब तक इस बारे में निष्कर्ष पर न पहुंचें कि किसे टिकट दिया गया है और किस सहयोगी को नजरअंदाज किया गया है।"

एनसीपी ने जारी की दूसरी लिस्‍ट, बाबा सिद्दीकी के बेटे को बनाया उम्‍मीदवार

अजीत पवार के नेतृत्व में एनसीपी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार, 25 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में विधायक जीशान सिद्दीकी का नाम शामिल है, जो बांद्रा ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे, यह सीट उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीती थी।

इसके अलावा, इस सूची में दो पूर्व भाजपा सांसदों के नाम भी शामिल हैं। जीशान सिद्दीकी का नाम शामिल होना, खासकर उनके पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई दुखद हत्या के बाद खासी अहम बात है।

महाराष्‍ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को होगा मतदान

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी शामिल है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। मतदान 20 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें- 5 सीटें दो नहीं तो हम 25 पर लड़ेंगे, महाराष्‍ट्र चुनाव में समाजवादी पार्टी ने महाअघाड़ी को दी खुलकर चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+