Maharashtra: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों को 177 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि बारिश से प्रभावित किसानों को 177 करोड़ दी जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के किसानों को बड़ी राहत दी है।

एकनाथ शिंदे

Maharashtra Farmers Relief: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। मार्च में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इससे किसान काफी प्रभावित हुए थे। महाराष्ट्र सरकार ने राहत देते हुए बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 177 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

एकनाथ शिंदे सरकार ने कहा कि मार्च में राज्य के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश से किसान प्रभावित हुए थे। बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। किसानों को राहत देने के लिए 177 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की जा रही है।

वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के किसानों को बड़ी राहत दी है। किसानों को मुआवजे के रूप में 73.5 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। जिन किसानों के पिछले साल सितंबर और अक्टूबर में भारी बारिश के दौरान फसलों को नुकसान हुआ था। उन्हें मुआवजे के तौर पर वित्तीय सहायता राशि दी है। जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने बताया कि ई-केवाईसी स्थिति के सत्यापन के बाद कुल 85445 किसानों को उनके बैंक खातों में जमा किए गए मुआवजे के मामले में सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि ये वे किसान हैं, जो कटाई के चरण में अपनी फसल का 33 प्रतिशत या उससे अधिक खो चुके हैं, वे मुआवजे के पात्र थे। बारिश के कारण 40 हजार हेक्टेयर से अधिक बोई गई सोयाबीन सहित कई खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है। जुन्नार और पुरंदर तहसीलों ने सबसे अधिक नुकसान की सूचना दी थी।

Recommended Video

    Weather Update: गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, Delhi-NCR समेत इन राज्यों में होगी बारिश| वनइंडिया हिंदी

    हालांकि, किसानों और कृषि कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने इस राशि को "मूंगफली" करार देते हुए मुआवजे से निराशा व्यक्त की। एक किसान ने कहा कि हम इससे एक एकड़ के लिए आवश्यक सोयाबीन के बीज की कीमत भी नहीं वसूल सकते हैं। छोटे किसानों को मिले तीन हजार रुपये वास्तविक घाटा इससे दोगुना है। किसानों को वित्तीय संकट से बाहर निकालने के लिए सरकार को अपना मानदंड बदलना चाहिए और फसल के नुकसान का 50% मुआवजा देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश से उपजे कृषि संकट पर चर्चा करेंगे महाराष्ट्र सीएम शिंदे, दे सकते हैं किसानों को राहत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+