महाराष्ट्र में Heat Wave का टॉर्चर! स्कूलों में अवकाश समेत सरकार ने उठाए कई कदम
महाराष्ट्र में मुंबई समेथ कई शहरों में भीषण गर्मी के प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अलावा कई जरूरी कदम उठाए हैं।

Heat Wave in Mumbai: गर्मी का प्रकोप इस बार अप्रैल महीने में ही बढ़ गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में बढ़ते तापमान के बीच लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखत हुए महाराष्ट्र सरकार ने कल यानी 21 अप्रैल से 8वीं तक के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषित कर दिया है।
इस बार अप्रैल महीने में महाराष्ट्र (Maharashtra) में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का प्रकोप बढ़ गया है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत अन्य हिस्सों का औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ने अधिक रिकॉर्ड किया गया। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र में भूषण अवार्ड के दौरान हीट स्ट्रोक से 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 600 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे में राज्य सरकार ने हीट वेव से निपटने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं।
21 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश
महाराष्ट्र सरकार ने हीटवेव की स्थिति को देखते हुए 21 अप्रैल से राज्य बोर्ड के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रारंभिक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले स्कूलों में जल्दी छुट्टी देने का निर्दश जारी किया गया था। लेकिन गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो हीट वेव के प्रभाव को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए। जिसके तहत अब 8वीं तक के स्कूलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।
बिजली आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश
राज्य में हीट वेव को लेकर सरकार राज्य के सभी जिलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अपने निर्देश में कहा है कि जरूरत पड़ने पर बिजली की खरीद भी अन्य राज्यों से की जा सकती है। इसके अलावा सरकार ने खुले मैदान में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक किसी भी कार्यक्रम की अनुमति ना देने के आदेश जारी किया है।
महाराष्ट्र में हीट वेव का टॉर्चर
आमतौर पर गर्मी के दिनों में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में गर्मी के दिनों में सामान्य तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी होती है। समान्य रूप से यहां अप्रैल मई के महीने में तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंचता है। लेकिन इस बार तापमान में 6 से 7 डिग्री बढ़ रहा है, जिससे भीषण हीटवेव की स्थिति बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications