Mumbai: चलती ट्रेन में युवती से यौन उत्पीड़न, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: टर्मिनस-पनवेल लोकल ट्रेन में 20 साल की युवती के साथ 40 साल के युवक ने यौन उत्पीड़न किया। युवती की चीखें सुनकर आरोपी भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Mumbai: मुंबई की एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में 20 साल की युवती से यौन उत्पीड़न के मामले के जीआरपी ने एक आरोपी को युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पनवेल लोकल ट्रेन में सवार होकर जा रही थी। तभी उसमें युवक भी चढ गया।

युवती ने युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नवाजु करीम (40) है। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। जब गिरगांव निवासी युवती परीक्षा देने के लिए नवी मुंबई के बेलापुर जा रही थी।

Harassment with girl

उसी वक्त ट्रेन के चलने के साथ ही एक आदमी खाली महिला डिब्बे में घुस गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती का यौन उत्पीड़न किया। युवती के शोर मचाने पर मस्जिद स्टेशन पर उतरकर भाग गया।

CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

युवती ने स्टेशन पर उतरते ही जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की टीमों ने मिलकर आरोपी की तलाश की। वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की। हालांकि, जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+