बकरीद से पहले शकील के घर में मातम, सवा करोड़ के 'शेरू' की मौत, रोज खाता था काजू-बादाम, इस वजह से था खास
Goat Sheru News: मुस्लिमों का सबसे बड़ा पाक त्योहार बकरीद आने वाली है, लेकिन इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक परिवार के अंदर मातम पसर गया। अंबरनाथ शहर में इन दिनों एक बकरा जिसका नाम 'शेरू' था, उसकी मौत खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, शेरू नाम का यह बकरा बेहद खास था, जिसके शरीर पर उर्दू में 'अल्लाह' और 'मोहम्मद' लिखा हुआ था। इसी वजह से उसके मालिक ने इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 786 रुपए रखी हुई थी, लेकिन बकरीद से पहले उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को सदम में ला दिया।

100 किलों का था शेरू
जानकारी के मुताबिक बकरे का मालिक शकील और उसका पूरा गमजदा है। क्योंकि शकील को बकरीद पर उसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बदकिस्मती से 100 किलो का शेरू बीमारी के चलते मौत के मुंह में चला गया।
कपड़े का काम, बकरियां-बकरे पालने का भी शौक
बता दें कि बकरे का मालिक शकील अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के सामने पटरी पर कपड़े बेचकर अपना परिवार को गुजरा चलता है। हालांकि उसको बकरा और बकरियां पालने का भी शौक हैं, जिसके चलते एक बकरी ने बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने 'शेरू' रखा था।
इस वजह से खास था बकरा
दो साल पहले जन्मे मेमने के शरीर पर 'अल्लाह' और 'मोहम्मद' के निशान थे, जिसे देखकर शकील समझ आ गया था कि यह बकरा उसकी किस्मत पलट देगा। जिसके बाद उसने उस बकरे की जमकर खातिरदारी की और अच्छे से ख्याल रखा। यहां तक की उसे रोज सेब, अंगूर, काजू-बादाम जैसी महंगे भाव की चीजें भी खिलाता था।
सारे सपने चकनाचूर
शेरू पर दिए शकील से विशेष ध्यान की बदलौत दो साल के उसका वजह 100 किलो तक चल गया। हालांकि नियती को कुछ और मंजूर था और अचनाक शेरू की तबियत खराब हो गई। और उसका काफी इलाज भी चला। यहां तक की रोजाना दो हजार रुपए की दवा दी जाती थी, लेकिन दवाओं ने काम नहीं किया और शेरू की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications