महाराष्ट्र: बेटी के जन्म पर मिलेगा 5 हजार, 18 साल तक पैसा देगी सरकार, हो जाएंगी लखपति, कैबिनेट का बड़ा फैसला
Maharashtra CM Eknath Shinde On Daughter Birth: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में लड़की के जन्म को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर लड़की का जन्म होता है तो उन्हें 5 हजार रुपये दिया जाएगा।
सीएम शिंदे ने आगे कहा कि जब लड़की पहली कक्षा में जाती है तो उन्हें 6 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके बाद कक्षा 6 में जाने पर उन्हें 7 हजार रुपये दिया जाएगा। जब वह 11वीं क्लास में चली जाएंगी तो उन्हें 8 हजार रुपये मिलेगा। जब वह 12वीं और 18 साल की होने पर उन्हें 75 हजार रुपये मिलेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस तरह से हर लड़की को 1 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को लेकर प्रतिबद्ध है। हमने बेटी बचाने और पढ़ाने को लेकर कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला किया है। बेटियों का टेंशन अब उनके माता-पिता को लेने का नहीं है। हम उनके टेंशन को दूर कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- आज लोकसभा चुनाव हुआ तो महाराष्ट्र में किस पार्टी को मिलेगीं सबसे अधिक सीटें? सामने आया बड़ा सर्वे












Click it and Unblock the Notifications