आज लोकसभा चुनाव हुआ तो महाराष्ट्र में किस पार्टी को मिलेगीं सबसे अधिक सीटें? सामने आया बड़ा सर्वे

महाराष्ट्र में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। चुनावों में अभी भले ही टाइम हो, लेकिन लोकसभा चुनावों से जुड़े सर्वे अभी से सामने आने लगे हैं। कौन की सीट कि पार्टी को जा सकती है, इसकी भविष्यवाणी शुरू हो गई है।

आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता किसे चुनेगी और किसे नकारेगी, इस मामले को लेकर इंडिया टीवी और सीएनएक्स ने एक ओपिनियन पोल का आयोजन किया था। इस ओपिनियन पोल के रिजल्ट चौंकाने वाले हैं।

opinion-poll-maharashtra

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी 2024 में राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतने पार्टी बन सकती है। ओपिनियन पोल में बीजेपी को 22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को 4 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। अजित पवार की एनसीपी को भी 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस तरह राज्य की कुल 48 सीटों में से एनडीए को 28 सीटें मिलने की संभावना है।

दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को कुल 20 सीटें जीतने का अनुमान है। जिसमें से कांग्रेस के हिस्से में 9 सीटें आने की संभावना है। जबकि शरद पवार की एनसीपी को तीन सीटें और शिवसेना (यूबीटी) को 8 सीटें मिलने की संभावना है। शिवसेना (यूबीटी) को दो सीटों का लाभ होता दिख रहा है और एनसीपी को 1 सीट का नुकसान होता नजर आ रही है। आपको बता दें कि पिछले चुनाव की तुलना में कांग्रेस को आठ सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

अगर वोट शेयर की बात करें तो महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के खाते 32 फीसदी वोट शेयर आ सकता है। वहीं, शिवसेना (शिंदे) को 10 फीसदी और अजित पवार की एनसीपी को 5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

वहीं कांग्रेस को 15 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के वोट शेयर को काफी नुकसान हुआ है। पवार की पार्टी को जहां 12 फीसदी मत मिलते दिख रहे हैं। वहीं, उद्धव की शिवसेना को 15 फीसदी वोट मिलने की आशंका है। अन्य के खाते में 11 फीसदी वोट जा सकते हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को 47% वोट मिलने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 42% वोट मिलने की उम्मीद है। बता दें कि, अविभाजित एनडीए (भाजपा और शिवसेना) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 48 सीटों में से 41 सीटें हासिल की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+