अजित पवार के नए ऑफिस का नहीं खुला गेट, ताला तोड़कर अंदर पहुंचे समर्थक, लगाए विपक्ष पर आरोप
महाराष्ट्र में अजित पवार के नए गुट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनके समर्थक नए ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे तो वहां ताला लगा देखकर वो बिफर पड़े।
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच अजित पवार का गुट मंगलवार को एक चाबी के गुच्छे को लेकर जद्दोजहद करते दिखाई दिए। दरअसल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने राज्य सचिवालय के पास ही अपने नए पार्टी ऑफिस 'राष्ट्रवादी भवन' को बनाया। लेकिन, जब अजित पवार के समर्थक इस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे तो उन्हें दरवाजे पर ताला लटका मिला।
कार्यालय में ताला देखकर अजित पवार के समर्थक बाहर ही बैठ गए। कई बार चाबी के लिए फोन करने के बाद जब ताले की की चाबी नहीं मिली, तो समर्थकों ने पत्थर से बाहर का ताला तोड़ दिया। लेकिन, मुसीबत तब और बढ़ गई जब अंदर के कमरों में भी ताला लगा हुआ था।

बता दें कि अजित पवार ने जिस नए पार्टी कार्यालय को चुना है, वो पहले महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी दल के नेता और उद्धव ठाकरे के करीबी अंबादास दानवे को आवंटित था।
Recommended Video
वहीं, इस मामले को लेकर एनसीपी नेता अप्पा सावंत ने इस घटनाक्रम को साजिश करार देते हुए कहा कि दानवे के निजी सहायक बंगले पर रुकते थे, हमने बंगले के अंदर सारी तैयारियां की थीं, लेकिन दानवे का निजी सहायक कमरों पर ताला लगा कर चला गया, उन्होंने दानवे के निजी सहायक को कॉल किया और उसने कहा कि वो मंत्रालय जा रहा है और उन्हें चाबियां दे देगा।
ये मामला तब घटित हुआ जब चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार में एनसीपी पार्टी को लेकर खींचातानी मची हुई है। ऐसे में दोनों के समर्थक अपनी एनसीपी को असली बता रहे हैं। वहीं, अजित पवार ने अपने 8 समर्थित विधायकों के साथ मंत्री पद की शपथ ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications