राज ठाकरे के घर 'शिवतीर्थ' पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, सुबह वर्षो बाद भाई के घर पधारे थे उद्धव ठाकरे
Maharashtra Politics News: गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचकर गणपति के दर्शन किए। इस दौरान कई राजनेताओं का जमावड़ा लगा, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत भी शामिल थे। इससे पहले, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के साथ राज ठाकरे से मिलने पहुंचे थे।
इन दोनों चचेरे भाइयों की दशकों बाद बढ़ती नज़दीकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। लगभग 20 साल बाद, उद्धव और राज ठाकरे जुलाई में वर्ली में एक रैली के दौरान एक साथ मंच पर आए थे। यह रैली राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य करने के फैसले के विरोध में आयोजित की गई थी, जिसके बाद उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को यह फैसला वापस लेना पड़ा था।

उस रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि "महाराष्ट्र किसी भी राजनीति से बड़ा है और फडणवीस ने वह काम कर दिया, जो बालासाहेब नहीं कर पाए थे।" वर्ली रैली के बाद से दोनों भाई एक-दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं। रैली के कुछ दिनों बाद, राज ठाकरे उद्धव के जन्मदिन पर 'मातोश्री' भी पहुंचे और दोनों ने बाल ठाकरे की तस्वीर के सामने एक साथ पोज़ दिया था।
इन बढ़ती नज़दीकियों को आगामी 2026 के बीएमसी चुनावों से जोड़ा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तो इसका मराठी वोट बैंक पर गहरा असर पड़ेगा और राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications