एकनाथ शिंदे के समर्थन में ठाणे के पूर्व मेयर नरेश म्हस्के ने दिया इस्तीफा, NCP पर साधा निशाना
मुंबई, जून 26। महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है तो वहीं उद्धव ठाकरे की अर्जी पर डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज दिया है। इन सबके बीच इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के समर्थन में ठाणे के पूर्व मेयर और शिवसेना के नेता नरेश म्हस्के ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एनसीपी ने शिवसेना का गला घोंटा है- नरेश म्हस्के
आपको बता दें कि नरेश म्हस्के शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख थे। उन्होंने उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। नरेश म्हस्के ने अपना इस्तीफा सौंपते हुए महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी ने पिछले ढाई साल के अंदर शिवसेना का गला घोंट दिया है। उन्होंने कहा है कि वो एनसीपी के विरोध में ही अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications