'मैं बीजेपी से हूं, लेकिन भाजपा मेरी पार्टी नहीं', आखिर Pankaja Munde ने ऐसा क्यों कहां?
Pankaja Munde News: दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे पार्टी से खफा नजर आ रहा हैं। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में बयान दिया है कि 'वह भाजपा की हैं, लेकिन भाजपा उनकी पार्टी नहीं।'

Pankaja Munde News: महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) एक बार फिर पार्टी से खफा नजर आ रही हैं। हाल ही में पंकजा मुंडे द्वारा दिए गए बयान में उनकी नाराजगी की झलक दिखाई पड़ी। दरअसल, एक कार्यक्रम में बोलते हुए पंजका मुंडे ने कहा, 'वह भाजपा की हैं, लेकिन भाजपा उनकी पार्टी नहीं।'
बीजेपी नेता पंकजा मुडे ने यह बात गुरुवार 01 जून को राष्ट्रीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। बता दें कि पंकजा मुडे, दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी है और साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से वह राजनीति से दूर नजर आ रही हैं।
Recommended Video
पंकज मुडे 2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थीं। पंकजा मुंडे ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'भाजपा एक बड़ी पार्टी है, लेकिन वह उनकी नहीं है।' उन्होंने महादेव जानकर के नेतृतव वाली राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं भाजपा की हूं। अगर मुझे अपने पिता से कोई समस्या है तो मैं अपने भाई के घर जाऊंगी।'
दरअसल, गोपीनाथ मुंडे के करीबी रहे जानकर ने कहा था, 'मेरी बहन की पार्टी से हमारे समुदाय को लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि रिमोट कंट्रोल किसी और के पास होगा।' बता दें कि पिछले कई साल से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंकजा मुंडे को बीजेपी ने किनारे कर दिया गया है।
अगस्त 2022 में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुंडे ने कहा था कि वह संभवत: इतनी योग्य नहीं हैं कि उन्हें मंत्री पद मिल सके। वहीं, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जनवरी में कहा था कि कुछ लोग पार्टी और मुंडे के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि, पंकजा मुडे को उन्हीं के चचेरे भाई ने पिछले विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त दी थी। पकंजा मुंडे को परली सीट पर 91413 वोट मिले थे, जबकि धनंजय मुंडे को 1 लाख 22 हजार 114 वोट हासिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications