मुंबई में सैमसंग के सर्विस सेंटर में भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर
मुंबई, 15 नवंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सैमसंग सर्विस सेंटर में आग लग गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ ही आग बुझाने का काम जारी है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अंदर कंपनी का काफी माल रखा था, जिसको नुकसान हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक कांजुरमार्ग ईस्ट में सैमसंग का सर्विस सेंटर मौजूद है। सोमवार शाम को उसमें से धुंआ निकलता देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरे सेंटर को आग ने घेर लिया था। आनन-फानन में आसपास की इमारतों को खाली करवाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर 7 गाड़ियां और 4 पानी के टैंकर मौजूद हैं। अभी तक कोई भी शख्स घटना में घायल नहीं हुआ है, लेकिन पूरी तस्वीर आग बुझने के बाद ही साफ हो पाएगी। एक बड़ी कंपनी का सर्विस सेंटर होने के नाते अंदर बहुत सी कीमती चीजें हैं, जिनको नुकसान हो सकता है।
पिछले हफ्ते हुए थी दर्दनाक घटना
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक दर्दनाक घटना हुई थी, जहां सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लग गई। जिसमें 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। साथ ही कई लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। घटना के बाद जो तस्वीरें अस्पताल से आई थीं, वो काफी डरावनी थीं क्योंकि वहां रखा सब कुछ जलकर खाक हो गया था। घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications