Train derail: नासिक के पास LTT-जयनगर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला
नासिक, 03 अप्रैल: महाराष्ट्र में नासिक के पास रविवार को एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक रविवार ( 03 अप्रैल) को लगभग दोपहर 3.10 बजे डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली (नासिक के पास) के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना के तुरंत बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है।

दस डिब्बे पटरी से उतरे
जानकारी के मुताबिक सुबह 11.30 बजे मुंबई से नासिक के लिए रवाना हुई जयनगर एक्सप्रेस नासिक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस सुबह 11.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हुई थी, ऐसे में दोपहर तीन बजे के बीच जब एक्सप्रेस नासिक के पास देवलाली पहुंची तो डाउन रूट पर अचानक दस डिब्बे पटरी से उतर गए।
ट्रेनों को किया रद्द और डायवर्ट
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस ट्रेन के साथ हुए इस हादसे के बाद दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही एक बचाव वाहन और एक मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई। सूचना के मुताबिक हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। वहीं सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है।
दो लोगों को आईं मामूली चोटें
इसी के साथ हादसे को लेकर जानकारी दी कि नासिक में ट्रेन के पटरी से उतरने में 2 लोगों को मामूली चोटें आई है, जिनको प्राथमिक उपचार दिया गया, अस्पताल में भर्ती होने की जररूत नहीं है। किसी और के घायल होने की खबर नहीं है, किसी की मौत भी नहीं हुई है। पटरियों के पास पाया गया एक शव किसी यात्री का नहीं है, और माना जा रहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने से पहला का था।












Click it and Unblock the Notifications