महाराष्‍ट्र में चुनाव आयोग ने चुनावी तैयारियों की तेज, EC ने बताया इस तारीख से पहले संपन्‍न हो जाएगा चुनाव

Maharashtra Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। दो दिनों से चुनाव आयोग के मुखिया राजीव कुमार अपनी 14 सदस्‍सीय टीम के साथ मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं।

यहां पर उन्‍होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। शनिवार को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने राज्‍य के वोटरों, पोलिंग बूथों समेत अन्‍य जानकारी साक्षा की। इसके साथ ही मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि किस तारीख से पहले चुनाव करवाएं जाएंगे।

ec

बता दें मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीवा कुमार ने भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना समेत अन्‍य प्रमुख राजनीति दलों के प्रति‍निधियों के साथ बैठक की। इसके अलावा मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने राज्‍य के चुनाव आयुक्‍त के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), पुलिस अधीक्षकों, नगर आयुक्तों, संभागीय आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ राज्य अधिकारियों के साथ चर्चा की।

चुनाव आयुक्‍त बोले- लोकतंत्र के पर्व में सभी की भागीदारी जरूरी

इन बैठकों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्‍यम चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले हमने और हमारी टीम ने राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ मुलाकात की। उन्‍होंने कहा मुझे उम्‍मीद है कि महाराष्‍ट्र की जनता लोकतंत्र के इस उत्‍सव में बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लेगी। उन्‍होंने कहा लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है।

29 नवंबर से पहले संपन्‍न हो जाएगा चुनाव

चुनाव आयुक्‍त ने बताया महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव उससे पहले पूरा करना होगा।

288 विधान सीटों में कितनी हैं एससी और एसटी सीटें

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव ने महाराष्‍ट्र की विधानसभा सीटों और पोलिंग बूथों के बारे में जानकारी शेयर की। उन्‍होंने बताया 'महाराष्ट्र में 288 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें 25 एसटी निर्वाचन क्षेत्र हैं और एसटी निर्वाचन क्षेत्र 29 हैं।

1 लाख 186 मतदान केंद्र

महाराष्‍ट्र में कुल 1 लाख 186 मतदान केंद्र हैं, इनमें 42,558 शहरी बूथ और 57,600 ग्रामीण बूथ शामिल हैं। चुनाव आयुक्‍त ने कहा शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी सभी बूथों पर हो ये सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 50 प्रतिशत बूथों पर सीसीटीवी हो ये सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।

राज्‍य में अधिक है महिला वोटर्स की संख्‍या

राज्यों में वोटर्स की बात करें तो राज्‍य में कुल 9.59 करोड़ वोटर्स हैं, जिनमें पुरुष 4.59 करोड़ और महिला 4.64 करोड़ हैं। 18-19 साल के पहली बार मतदाता काफी उत्साहजनक हैं, लगभग 19.48 लाख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+