मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने दी चेतावनी- महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी फर्जी खबरों पर होगी सख्‍त कार्रवाई

Maharashtra elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और उनकी टीम महारााष्‍ट्र दौरे पर है। शुक्रवार को चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार और उनकी 14 सदस्‍यीय टीम ने चुनाव संबंधी शिकायतों और मांगों को जानने के लिए राज्‍य के राजनीति दलों के संंग बैठक की।

वहीं चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों से निपटने के लिए सख्‍ती दिखाई है।सीईसी ने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Chief Election Commissioner

बता दें इस साल के अंत में महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार और उनके साथी आयुक्त महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसमें अगले महीने चुनावों की घोषणा होने की उम्मीद है।

राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान रिपोर्ट की गई चुनावी अपराधों की जाँच में तेजी लाने का निर्देश दिया।

चुनाव आयोग, फिलहाल चुनाव की तैयारियों का व्यापक आकलन करने के लिए मुंबई में है, जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), पुलिस अधीक्षकों, नगर आयुक्तों, संभागीय आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ राज्य अधिकारियों के साथ चर्चा की।

सीईसी ने मतदान केंद्रों पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने डीईओ को मतदान के दिन मतदाताओं की कतारों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और व्यवस्था की पुष्टि के लिए मतदान केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसमें कतारों में मतदाताओं के लिए बेंच सुनिश्चित करना, पीने का पानी उपलब्ध कराना और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बूथ के लिए पार्किंग की व्यवस्था करना शामिल है।

सीईसी ने एकाधिक मतदान केंद्रों वाले स्थानों पर मतदाताओं के लिए स्पष्ट संकेत और दिशा-निर्देशों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। आयोग ने पुलिस अधीक्षकों से चुनावी अपराध संबंधी एफआईआर के अपडेट का अनुरोध किया और कर्मियों, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और सोशल मीडिया से जुड़े सभी मामलों की समीक्षा करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+